ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार: मॉर्निंग वॉक के दौरान अनियंत्रित हाइवा ने दंपति को रौंदा, पत्नी की मौत; पति घायल

MADHUBANI: मधुबनी में तेज रफ्तार हाइवा ने एक दंपति को रौंद डाला, जिससे पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिय

बिहार: मॉर्निंग वॉक के दौरान अनियंत्रित हाइवा ने दंपति को रौंदा, पत्नी की मौत; पति घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में तेज रफ्तार हाइवा ने एक दंपति को रौंद डाला, जिससे पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी की। घटना खजौली थाना क्षेत्र के ठाहर गांव की है।


मृतक महिला की पहचान, ठाहर गांव निवासी 55 वर्षीय चंदेश्वर ठाकुर की 50 वर्षीय पत्नी उषा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चंदेश्वर ठाकुर अपनी पत्नी उषा देवी के साथ शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार हाइवा ने दोनों पति-पत्नी को रौंद डाला।


इस हादसे में उषा देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चंदेश्वर ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने हाइवा चालक को खदेड़कर धर दबोचा। ग्रामीणों ने घायल चंदेश्वर ठाकुर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हाइवा को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।