ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

बिहार : गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत, मिट्टी निकालने के दौरान हादसा

MADHUBANI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मधुबनी जिले से सामने आ रही है, जहां पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से मृतकों के घर में कोहराम मच ग

बिहार : गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत, मिट्टी निकालने के दौरान हादसा
First Bihar
2 मिनट

MADHUBANI : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के मधुबनी जिले से सामने आ रही है, जहां पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद से इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. 


मामला बिस्फी थाना के हिरोपट्टी गांव की है. मिली जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे गड्ढे से मिट्टी निकालने गए थे. तभी अचानक पानी भरे गड्ढे में डूब गए और तीनों की मौत हो गई. स्थानीय लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया. लोगों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों के शवों को गड्ढे से बाहर निकाला. 


बिहार : गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत, मिट्टी निकालने के दौरान हादसा


मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद से मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.