ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार: दो शिक्षकों की गई नौकरी, सरकार ने किया बर्खास्त, फर्जी सर्टिफिकेट पर टीचर बनकर उठा रहे थे वेतन

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी में फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल दो शिक्षकों का मामला एक बार फिर प्रकाश में आया है. जिले में दो शिक्षकों की नौकरी चली गई है. फर्जी प्रमाणपत्र के आधारप

बिहार: दो शिक्षकों की गई नौकरी, सरकार ने किया बर्खास्त, फर्जी सर्टिफिकेट पर टीचर बनकर उठा रहे थे वेतन
First Bihar
2 मिनट

MADHUBANI : बिहार के मधुबनी में फर्जी प्रमाण पत्र पर बहाल दो शिक्षकों का मामला एक बार फिर प्रकाश में आया है. जिले में दो शिक्षकों की नौकरी चली गई है. फर्जी प्रमाणपत्र के आधारपर ये दोनों शिक्षक की नौकरी करते थे और सरकार से वेतन उठा रहे थे. मामले के खुलासे के बाद दोनों को बर्खास्त करते हुए इसकी सेवा समाप्त कर दी गई है. आरोपी शिक्षकों के विरुद्ध निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने प्राथमिकी भी दर्ज कराई है. इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है.


निगरानी विभाग के द्वारा थाने में दो शिक्षकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. दोनों शिक्षक बेनीपट्‌टी अनुमंडल के हैं, जिसमें से नमता कुमारी प्राथमिक विद्यालय बेहटा की हैं. जबकि दूसरे फर्जी शिक्षक किशाेर पासवान प्राथमिक विद्यालय डुमरा में कार्यरत हैं. पटना के पुलिस निरीक्षक और जांचकर्ता निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के सत्येंद्र राम ने कहा कि किशोर पासवान के मामले में दस्तावेजों के जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है.


नियोजित पंचायत शिक्षक किशोर पासवान ने इंटर परीक्षा के फर्जी प्रमाण पत्र को असली रूप में उपयोग कर नौकरी प्राप्त की. वहीं शिक्षिका नमता कुमारी ने भी इंटर परीक्षा के अंक प्रमाण पत्र में फर्जीवाड़ा कर फर्जी प्रमाणपत्र को असली रूप में उपयोग कर आपराधिक षडयंत्र के तहत धोखाधड़ी से नियोजित होकर वेतन प्राप्त किया है.