ब्रेकिंग
पटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

खनन विभाग की कार्रवाई से माफिया में हड़कंप,अवैध मिट्टी खनन करते 5 ट्रैक्टर जब्त

अवैध खनन का खेल मधुबनी में जारी है। बालू और मिट्टी माफिया रोजाना लाखों रूपये की आमदनी कर रहे थे और सरकार को राजस्व का चूना लगा रहे थे। खनन विभाग की इस कार्रवाई के बाद माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है।

BIHAR POLICE
खनन माफिया के खिलाफ कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

madhubani news: खनन विभाग ने मधुबनी में माफिया के खिलाफ कार्रवाई की है। अवैध मिट्टी खनन करते 5 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। जब्त ट्रैक्टरों पर करीब साढ़े 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। खनन विभाग की इस कार्रवाई से बालू माफिया के बीच हड़कंप मचा हुआ है। 


खनन विभाग ने मिली गुप्त सूचना पर स्थानीय अंचल प्रशासन के सहयोग से छापेमारी करते हुए प्रखंड के साहरघाट थाना क्षेत्र के अखरहरघाट स्थित धौंस नदी के समीप से अवैध मिट्टी खनन में लगे 5 ट्रैक्टरों को जब्त किया है। जब्त सभी ट्रैक्टरों पर 1 लाख 9 हजार 250 रुपए प्रति की दर से कुल 5 लाख 46 हजार 250 रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। इस कार्रवाई में सीओ नीलेश कुमार,सीआई बसंत झा के अलावा खनन विभाग के अधिकारी संतोष कुमार एवं साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल शामिल थे। 


जहां अवैध खनन करने के दौरान ही मौके पर पहुंचकर केरवा निवासी राजीव साह के 2, साहरघाट निवासी सूरज साह के 1, रामनगर निवासी उमेश साह के 1 और जिलाटोल निवासी गुड्डू यादव की एक सहित कुल 5 ट्रैक्टर को जप्त कर लिया गया। हालांकि छापेमारी की भनक लगते ही लगभग डेढ़ दर्जन ट्रैक्टर को लेकर उनके चालक मौके से फरार होने में सफल रहे। इधर इस कार्रवाई के बाद से ही इलाके भर में अवैध मिट्टी खनन में लगे कारोबारियों और वाहन स्वामियों में हड़कंप मचा हुआ है। सीओ नीलेश कुमार ने बताया कि अवैध रूप से मिट्टी खनन कर राजस्व की क्षति पहुंचाने को लेकर यह कार्रवाई की गई है।


क्षेत्र में लगातार अवैध खनन का धंधा जारी है। बालू माफिया रोजना लाखों रुपए की आमदनी कर रहे थे और सरकार को राजस्व का चूना लगा रहे थे। खनन विभाग की इस कार्रवाई के बाद अवैध खनन करने वाले खनन माफियाओं में हर काम पर मचा हुआ है वही खनन विभाग माफियाओं की सूची भी खंगालने में जुट गई है।

टैग्स