ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

बिहार : भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत नाजुक

MADHUBANI : खबर मधुबनी से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना लौकहा थाना क्षेत्र के मझौरा की है। बताया जा रहा है

बिहार : भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत, एक की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHUBANI : खबर मधुबनी से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना लौकहा थाना क्षेत्र के मझौरा की है। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक बाजार जा रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई।


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर तीनों युवक बाइक पर सवार होकर बाजार की तरफ जा रहे थे। हाईवे पर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


इधर, स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस उनकी शिनाख्त के लिए ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है।

टैग्स