ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

बच्चों के विवाद में मां की हत्या, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया गंभीर आरोप

MADHUBANI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इस बढ़ते अपराध को लेकर नेता विपक्ष भी लगातार सवाल उठा रहे हैं। इसके बाद भी

बच्चों के विवाद में मां की हत्या, परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया गंभीर आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHUBANI : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की हत्या की जा रही है। इस बढ़ते अपराध को लेकर नेता विपक्ष भी लगातार सवाल उठा रहे हैं। इसके बाद भी इस तरह के मामले में कोई ख़ास कमी नजर नहीं आ रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधुबनी से सामने आया है। जहां धान की खेत से एक महिला का शव बरामद हुआ है। 


मिली जानकारी के अनुसार, मधुबनी में धान की खेत में महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई है। यह घटना बाबूबरही थाना क्षेत्र के भूपट्टी गांव की बताई जा रही है। इस महिला की पहचान मंजू देवी के रूप में हुई है। फिलहाल घटना की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद पुलिस की टीम मामले की जांच में जूट गई है। 


बताया जा रहा है कि, मंजू देवी के बच्चों की पड़ोसी ललित राम के बच्चों से झगड़ा हुआ। जिसके बाद कहा जा रहा है कि ललित राम की पत्नी ने मंजू देवी के घर में घुस कर उसपर हमला कर दिया। ललित राम की पत्नी से मंजू की बुरी तरह से पिटाई कर डाली। दूसरे दिन मंजू देवी अपने धान के खेत में गई तो शाम तक घर वापस नहीं आई। 


उसके बाद परिजन मंजू देवी के खोजबीन में जूट गए। तभी कुछ लोगों ने देखा कि मंजू का शव धान में खेत में पड़ा हुआ। उसके बाद इसकी सुचना नाजिदकी थाने के पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया। इस घटना के बाद पुरे इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है। 


उधर, मृतिका के ससुर देव कुमार ने बताया की उसकी बहू की ललित राम व उसकी पत्नी और मां ने गला दबा कर हत्या कर दिया है। सूचना पाकर पहुंचे बाबूबरही थाना अध्यक्ष चंद्र मानी  ने दल बल के साथ पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम कराकर। शव परिजनों को सौपकर छानबीन में जुटी गए है।