ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

मधुबनी में दो बाइक की टक्कर में बच्ची समेत 2 की दर्दनाक मौत, 4 की हालत गंभीर

मधुबनी में नये साल पर पिकनिक मनाकर लौट रहे दो बाईक की सीधी भिड़ंत हो गयी। इस घटना एक मासूम बच्ची सहित 2 की दर्दनाक मौत हो गयी। वही 4 लोग बुरी तरह घायल हो गये।

ACCIDENT
परिजनों में मचा कोहराम
© reporter
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में दो बाइक की सीधी टक्कर में एक बच्ची और एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि एक महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र के सिसवार गांव की है। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि नए साल का जश्न मना कर सभी घर लौट रहे थे। दो बाइक पर आधा दर्जन लोग सवार थे। नए साल की खुशी अचानक चीख पुकार में तब्दिल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र के सिसवर गांव में तकरीबन शाम के तकरीबन 4 से 5 बजे के बीच की यह घटना है। 


बताया जाता है कि एक अपाचे और एक अन्य बाइक की जोरदार टक्कर हो गई यह टक्कर फुलपरास और खुटौना मार्ग में हुई टक्कर के बाद बीच सड़क पर आधा दर्जन लोग बिखर गए। बताया जा रहा है कि अपाचे पर एक परिवार के एक महिला एक बच्ची और दो लोग सवार थे ।वहीं एक बाइक पर अन्य दो लोग सवार थे ।


दोनों बाईक की टक्कर इतना जबरदस्त था कि अपाचे पर सवार एक 8 से 10 साल की बच्ची की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं एक दूसरा बाइक चला रहे बाईक सवार की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस घटना में एक महिला और एक युवक सहित तीन से चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फुलपरास थाने को दी। वहीं घायल को स्थानीय लोगों की मदद से फुलपरास रेफरल अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया।


सूचना पाकर पहुंची फुलपरास थाना पुलिस घटनास्थल पर मृतक के शव  को अपने कब्जे में लेकर मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक और घायलों के शिनाख्त में जुटी है। वहीं पुलिस मृतक के शव  के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में भी लगी हुई है। बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार फुलपरास की ओर से जा रहा था तो दूसरा बाइक सवार खुटौना की ओर से फुलपरास की ओर आ रहा था इस दौरान तेज रफ्तार होने के कारण दोनों बाइक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गई । बाइक की टक्कर में दो परिवारों की खुशियां पल भर में गम में बदल गई। घटना स्थल का नजारा देख लोगों का दिल दहल गया।