ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

मधुबनी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, श्मशान ले जाने की तैयारी में थे ससुराल वाले; पुलिस पहुंचते ही मचा हड़कंप

Bihar News: मधुबनी में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद उस समय हड़कंप मच गया, जब ससुराल वाले जल्दबाजी में अंतिम संस्कार की तैयारी करते मिले। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर परिवार के लोग फरार हो गए। आखिर क्या है पूरा मामला...

मधुबनी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, श्मशान ले जाने की तैयारी में थे ससुराल वाले; पुलिस पहुंचते ही मचा हड़कंप
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के मधुबनी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ससुराल वाले शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस पहुंच गई, जिसे देखते ही ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। घटना अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के धक्कारी गांव की बताई जा रही है।


जानकारी के अनुसार, भेजा थाना क्षेत्र के बलथी गांव निवासी बलदेव मल्लिक ने बताया कि उनकी बेटी इंकु की शादी धक्कारी गांव में हुई थी। कुछ दिनों से उनसे बेटी की बातचीत नहीं हो पा रही थी। जब उन्होंने मोबाइल पर फोन कर हालचाल जानने की कोशिश की, तो फोन ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति ने उठाया और बताया कि उनकी बेटी की तबीयत काफी खराब है।


बेटी की हालत की खबर सुनते ही पिता बलदेव मल्लिक तुरंत उसकी ससुराल पहुंच गए। वहां पहुंचते ही उनकी नजर एक ऑटो पर पड़ी, जिसमें जलावन और अंतिम संस्कार का सामान लदा हुआ था। यह देखकर उन्हें बड़ा शक हुआ और उनके होश उड़ गए।


पिता ने जब बेटी के बारे में पूछा, तो ससुराल वालों ने बताया कि उसकी तबीयत खराब होने से मौत हो गई है और अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। लेकिन परिजनों को पूरे मामले में गड़बड़ी का शक हुआ। इसी बीच जलावन लदा ऑटो चालक सीधे थाना पहुंच गया और मामले की जानकारी दी।


मृतका के पिता की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।


पुलिस ने विवाहिता के ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।