ब्रेकिंग
निगरानी के हत्थे चढ़ गया दारोगा, केस खत्म कराने के बदले ले रहा था 4 हजार रुपये घूस ‘भोजपुरी बवाल’ के मंच पर तेज प्रताप संग पहुंचे लालू , बोले-यहां आकर ‘मन खुश हो गया’तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, TRE-4 में ‘One Candidate, One Result’ समेत 9 मांगें रखींबिहार में PHD धारकों के आंदोलन को मिली बड़ी सफलता, राज्यपाल से वार्ता के बाद अनशन खत्मसिस्टम पर सवाल: मौत के बाद भी नहीं मिली सरकारी मदद, कंधे पर शव लेकर गांव पहुंचे नाना-मामानिगरानी के हत्थे चढ़ गया दारोगा, केस खत्म कराने के बदले ले रहा था 4 हजार रुपये घूस ‘भोजपुरी बवाल’ के मंच पर तेज प्रताप संग पहुंचे लालू , बोले-यहां आकर ‘मन खुश हो गया’तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, TRE-4 में ‘One Candidate, One Result’ समेत 9 मांगें रखींबिहार में PHD धारकों के आंदोलन को मिली बड़ी सफलता, राज्यपाल से वार्ता के बाद अनशन खत्मसिस्टम पर सवाल: मौत के बाद भी नहीं मिली सरकारी मदद, कंधे पर शव लेकर गांव पहुंचे नाना-मामा

Madhubani News: एकसाथ बुझ गए घर के दो चिराग, पेट में तेज दर्द हुआ और चली गई दोनों भाइयों की जान; घंटों चला झाड़ फूंक का खेल

MADHUBANI: मधुबनी में एकसाथ एक घर के दो चिराग बुझ गए। दो भाइयों के पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा और एक भाई की मौत घर पर ही हो गई जबकि दूसरे की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई ह

Madhubani News: एकसाथ बुझ गए घर के दो चिराग, पेट में तेज दर्द हुआ और चली गई दोनों भाइयों की जान; घंटों चला झाड़ फूंक का खेल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में एकसाथ एक घर के दो चिराग बुझ गए। दो भाइयों के पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा और एक भाई की मौत घर पर ही हो गई जबकि दूसरे की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई है। इससे पहले गांव में दोनों को बचाने के लिए झाड़फूंक का खेल भी चला लेकिन दोनों की जान चली गई। घटना लौकहा प्रखंड के अंधरामठ थाना क्षेत्र के रौआही गांव की है।


मृतकों की पहचान रौआही गांव निवासी रामचंद्र राम और सरस्वती देवी के दो बेटों 19 वर्षीय राहुल कुमार और 24 वर्षीय कृपानंदन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि देर रात खाना खाने के बाद दोनों भाई अपने दालान में सोने के लिए चले गए थे। रात करीब 11 बजे राहुल शौच के लिए उठा तो उसके पेट में तेज दर्द होने लगा।


इसके बाद राहुल ने पास में सो रहे बड़े भाई कृपानंदन को जगाया। परिवार के अन्य लोगों की नींद भी खुल गई। इसके बाद अचानक बड़े भाई कृपानंदन के पेट में भी दर्द शुरू हो गया। इस घटना के बाद गांव के साथ साथ परिवार के लोगो में कोहराम मच गया। दोनों का पेट दर्द कम नहीं हुआ तो गांव के ओझा को बुलाया गया और दोनो का झाड़ फूंक कराया गया लेकिन तब भी कोई फायदा नहीं हुआ।


इसके बाद परिजन डॉक्टर के पास पहुंचे और डॉक्टर से दवा लेकर दोनों भाइयों को खिलाया गया लेकिन इसके बाद भी दोनों की हालत में सुधार नहीं हुआ। इस दौरान बड़े भाई की मौत हो गई। इसके बाद परिजन छोटे भाई को लेकर अस्पताल गए लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने राहुल को भी मृत घोषित कर दिया। एक साथ दो भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर दोनों भाइयों की मौत किस वजह से हुई है। फिलहाल गांव में तरह तरह की चर्चा का बाजार गर्म है और जितने लोग उतनी तरह की बातें हो रही हैं।

रिपोर्ट- कुमार गौरव