ब्रेकिंग
सड़क पर कीचड़ पड़ा तो भड़क उठा विवाद, देखते ही देखते चल गई गोली... युवक गंभीर रूप से घायलबिहार में बाढ़ से हाहाकार: भागलपुर-सुल्तानगंज फोर लेन पर पहुंची गंगा, शहर के कई मोहल्लों में घुसा पानीCM सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; क्या बोले मुख्यमंत्री?महिलाओं से बातचीत को लेकर हुआ विवाद... पति ने खोया आपा, कुल्हाड़ी से पत्नी की बेरहमी से हत्याबाढ़ ने छीना घर, ट्रेनों ने छीनी नींद... रेल पटरी किनारे जिंदगी गुजारने को मजबूर मुंगेर के बाढ़ पीड़ितसड़क पर कीचड़ पड़ा तो भड़क उठा विवाद, देखते ही देखते चल गई गोली... युवक गंभीर रूप से घायलबिहार में बाढ़ से हाहाकार: भागलपुर-सुल्तानगंज फोर लेन पर पहुंची गंगा, शहर के कई मोहल्लों में घुसा पानीCM सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश; क्या बोले मुख्यमंत्री?महिलाओं से बातचीत को लेकर हुआ विवाद... पति ने खोया आपा, कुल्हाड़ी से पत्नी की बेरहमी से हत्याबाढ़ ने छीना घर, ट्रेनों ने छीनी नींद... रेल पटरी किनारे जिंदगी गुजारने को मजबूर मुंगेर के बाढ़ पीड़ित

मधुबनी में अवैध लॉटरी कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में टिकट के साथ एक गिरफ्तार

मधुबनी में पुलिस ने अवैध लॉटरी कारोबार पर छापेमारी कर हजारों टिकट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। हालांकि बड़े सरगना अब भी पकड़ से बाहर बताए जा रहे हैं।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी जिले में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। हाल ही में नगर थाना क्षेत्र के भौआरा स्थित महथा सागर इलाके में छापेमारी कर पुलिस ने एक कारोबारी को भारी संख्या में लॉटरी टिकट के साथ गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार, नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने एसआई विनय कुमार, एसआई राकेश कुमार, एसआई अंकिता सिंह और एसआई आकांक्षा कुमारी समेत सशस्त्र बल के साथ रवि कुमार के घर पर छापेमारी की। इस दौरान मौके से कुल 11,832 अवैध लॉटरी टिकट बरामद किए गए, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।


जानकारी के मुताबिक, पिछले 100 घंटों में जयनगर से लेकर मधुबनी नगर थाना क्षेत्र तक पुलिस ने तीन लोगों को अवैध लॉटरी टिकट के साथ गिरफ्तार किया है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि जिले में इस अवैध कारोबार का नेटवर्क काफी बड़ा है और इसके पीछे कई किंगपिन सक्रिय हैं।


स्थानीय लोगों का आरोप है कि अब तक पुलिस के हाथ सिर्फ छोटे कारोबारी ही लगे हैं, जबकि इस अवैध धंधे के बड़े सरगना अभी भी खुलेआम सक्रिय हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या पुलिस सिर्फ छोटे स्तर पर कार्रवाई कर संतुष्ट हो जाएगी या फिर इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड तक भी पहुंचेगी। फिलहाल पुलिस का कहना है कि अवैध लॉटरी कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें शामिल सभी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।