ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतराBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरा

मधुबनी में पान-गुटखा की दुकान से बिक रहा था गांजा, दो सगे भाईयों को पुलिस और SSB ने दबोचा

दोनों पान-गुटखा की दुकान की आड़ में गांजा बेचते थे। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त छापेमारी में 4.3 किलो गांजा, नकदी और मोबाइल बरामद हुआ। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेजा गया है।

Bihar
पान की दुकान पर गांजा
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: बिहार में करीब 9 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। शराब पीने और बेचने की सख्त मनाही है। इसके बावजूद शराबंदी वाले बिहार में लोग चोरी छीपे शराब का सेवन कर रहे हैं और धंधेबाज शराब के साथ-साथ सुखा नशा भी बेच रहे हैं। स्मैक और गांजा का कारोबार अब पान की गुमटी से चल रहा है। ताजा मामला मधुबनी का है जहां गुटखा और पान की दुकान में गांजा बेचा जा रहा था। इंडो-नेपाल सीमा पर देवधा थाना क्षेत्र से दो सगे भाइयों को दबोचा गया है।


जो पान और गुटखा की आड़ में गांजा बेचा करते थे। इस बात की सूचना मिलने के बाद पुलिस और एसएसबी की 48वीं बटालियन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनो सहोदर भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। देवधा थाने की थानेदार प्रीति भारती ने एसएसबी के अधिकारियों के साथ छापेमारी कर दो सगे भाई दिलीप नायक और नवीन नायक को अरेस्ट किया। 


पेमारी के दौरान दुकान से 4 किलो 390 ग्राम गांजा,540 भारतीय मुद्रा,100 का नेपाली मुद्रा,दो स्टील प्लेट,एक कैंची और दो मोबाईल बरामद किया है। दिलीप नायक उसके भाई नवीन नायक क्यूटरी देवधा निवासी स्वर्गीय जानकी नायक का पुत्र है। दोनों भाईयों के खिलाफ कांड संख्या 67/25,दिनांक 2/7/25.धारा 20/22 NDPS ATC दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि नशे के खिलाफ और तस्करों  के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसी अभियान के तहत पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। नशा के कारोबार करने वाले तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और शराबबंदी कानून को भी सख्ती से लागू किया जाएगा.