ब्रेकिंग
विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़ Bihar News: भाजपा ने MLC देवेश कुमार से इस्तीफा दिलवाया था, अब सम्राट सरकार ने दी नई जिम्मेदारी,जानें...Bihar News: सम्राट सरकार ने तीन नेताओं को राज्य बीस सूत्री कमेटी का मेंबर बनाया, नीतीश कुमार के पूर्व बॉडीगार्ड को नागरिक परिषद में मिली जगह...नेपाल की बाढ़ के साथ बहकर बिहार पहुंचीं मछलियां, खाने से बढ़ सकती है परेशानी; बिहार सरकार ने जारी की एडवाइजरीबिहार के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 1655 करोड़ से बनेगी फोरलेन सड़क, 285 एकड़ जमीन अधिग्रहण की तैयारीविवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, दारोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल; वाहनों में तोड़फोड़ Bihar News: भाजपा ने MLC देवेश कुमार से इस्तीफा दिलवाया था, अब सम्राट सरकार ने दी नई जिम्मेदारी,जानें...Bihar News: सम्राट सरकार ने तीन नेताओं को राज्य बीस सूत्री कमेटी का मेंबर बनाया, नीतीश कुमार के पूर्व बॉडीगार्ड को नागरिक परिषद में मिली जगह...नेपाल की बाढ़ के साथ बहकर बिहार पहुंचीं मछलियां, खाने से बढ़ सकती है परेशानी; बिहार सरकार ने जारी की एडवाइजरीबिहार के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 1655 करोड़ से बनेगी फोरलेन सड़क, 285 एकड़ जमीन अधिग्रहण की तैयारी

घर के अंदर चल रही थी नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री, तभी पुलिस ने मारी दबिश, खुला पूरा खेल

Bihar Crime News: मधुबनी के रहिका थाना क्षेत्र में एक मकान के अंदर चल रही कथित नकली विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का पुलिस ने खुलासा किया है। छापेमारी में तैयार शराब की बोतलों के साथ खाली बोतलें, रैपर, ढक्कन, केमिकल और पैकेजिंग सामग्री बरामद...

घर के अंदर चल रही थी नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री, तभी पुलिस ने मारी दबिश, खुला पूरा खेल
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Crime News: मधुबनी के रहिका थाना क्षेत्र में पुलिस ने नकली विदेशी शराब बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. सप्ता स्थित एक मकान में पुलिस ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में तैयार नकली शराब, खाली बोतलें, रैपर, ढक्कन, केमिकल और पैकेजिंग से जुड़ी सामग्री बरामद की है. पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही मुख्य कारोबारी मौके से फरार हो गया.


रहिका थाना पुलिस को सप्ता इलाके में एक मकान के अंदर नकली विदेशी शराब तैयार किए जाने की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जीवन झा के मकान पर छापेमारी की. पुलिस के पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.


तलाशी के दौरान मकान के अंदर शराब बनाने और उसे विदेशी शराब के नाम पर पैक करने से जुड़ी कई सामग्री मिली. पुलिस ने मौके से दो दर्जन से अधिक तैयार नकली विदेशी शराब की बोतलें बरामद की हैं. इसके अलावा बड़ी संख्या में खाली बोतलें, बोतलों के ढक्कन, नकली विदेशी शराब के रैपर, पैकेजिंग सामग्री, केमिकल और अन्य सामान भी जब्त किया गया.


पुलिस की कार्रवाई से पहले फरार हुआ मुख्य कारोबारी

पुलिस टीम के मकान में पहुंचने की भनक लगते ही मुख्य कारोबारी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है. इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार में उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए थे.


पुलिस को बरामद सामान से आशंका है कि मकान में सिर्फ शराब का भंडारण नहीं किया जा रहा था, बल्कि नकली विदेशी शराब तैयार करने के बाद उसकी बोतलों को रैपर और पैकेजिंग के जरिए बाजार में भेजने की तैयारी भी की जाती थी. जब्त की गई सामग्री के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.


मकान में लंबे समय से चल रही थी संदिग्ध गतिविधियां

स्थानीय लोगों के अनुसार, मकान में पिछले कुछ समय से संदिग्ध गतिविधियां देखी जा रही थीं. रात के समय भी यहां लोगों की आवाजाही होती थी. बताया गया कि मकान मालिक प्रदेश से बाहर रहते हैं और मकान किराए पर दिया गया था.


पुलिस ने छापेमारी के बाद मकान को अपने कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है. बरामद शराब और उसमें इस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल को जांच के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि तैयार शराब में किन पदार्थों का इस्तेमाल किया गया था.


मुख्य कारोबारी की गिरफ्तारी के बाद सामने आएगा नेटवर्क

पुलिस अब फरार मुख्य कारोबारी की तलाश के साथ-साथ इस बात की भी जांच कर रही है कि तैयार नकली शराब कहां से तैयार की जाती थी, इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री कहां से लाई जाती थी और तैयार शराब को किन इलाकों में सप्लाई किया जाता था.


थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. फरार कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर अवैध शराब के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.