ब्रेकिंग
BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦आधी रात DIG ने किया औचक निरीक्षण, थाने से गायब मिले 5 सिपाही और मुंशी; सभी पर गिरी गाज✦जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ✦BPSC TRE-4 में बड़ा अपडेट, 932 पद और बढ़े; आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन✦बिहार विधान परिषद चुनाव 2026: BJP ने चार उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, पूरी लिस्ट देखिए..✦11 महिला पुलिसकर्मी समेत 22 पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई, ड्यूटी से गायब मिले तो SP ने रोका वेतन✦आधी रात DIG ने किया औचक निरीक्षण, थाने से गायब मिले 5 सिपाही और मुंशी; सभी पर गिरी गाज✦जन्मदिन मनाने बोकारो गया परिवार, पीछे से घर में घुसे चोर; 2 लाख कैश समेत लाखों का माल कर दिया साफ

बिहार में नहीं थम रहा जमीन विवाद का मामला: मधुबनी में 5 राउंड फायरिंग, 6 घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार

मधुबनी के लखनौर थाना क्षेत्र के बेलही गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष और फायरिंग हुई। घटना में 6 लोग घायल हो गए, जबकि पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर अन्य की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी जिले के लखनौर थाना क्षेत्र के बेलही गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि करीब पांच राउंड फायरिंग हुई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव और दहशत का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।


घायलों की पहचान ठेठर मुखिया, सहदेव मुखिया, रामप्रसाद मुखिया, मनोज मुखिया, राजकुमार मुखिया और दिलीप मुखिया के रूप में हुई है। इनमें दिलीप मुखिया को गोली लगी है। सभी घायलों को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल झंझारपुर भेजा गया। बाद में चिकित्सकों ने दिलीप मुखिया को बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। लखनौर थानाध्यक्ष बेमिसाल कुमार ने बताया कि डीएमसीएच में सफल ऑपरेशन के बाद दिलीप मुखिया के शरीर से गोली निकाल ली गई है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विष्णुदेव यादव, पवन कुमार, संजीव कुमार, प्रकाश कुमार और शनि कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में राम निवास मुखिया के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक ट्रैक्टर भी जब्त किया है। वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आवश्यक साक्ष्य व नमूने एकत्र किए।


एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। ग्रामीण एसपी के निर्देश पर पूरे इलाके में पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार, पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।