ब्रेकिंग
बिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांचबिहार की सड़क परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, गडकरी से मिले सम्राट चौधरीएक विवाह ऐसा भी: फेसबुक-इंस्टाग्राम से शुरू हुई प्रेम कहानी, अलीशा ने जोगेंद्र संग लिए सात फेरे'May I Help You' बना मजाक! जमुई स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान सोते मिले पुलिसकर्मी, वंदे भारत के गुजरने के बाद भी नहीं खुली नींद 'थानेदार' के सिर पर किस अफसर का था हाथ ? मोतिहारी पुलिस के मुट्ठी भर अधिकारियों ने वर्दी को बनाया दागदार ! 35 लाख की 'फिरौती' वसूली में जांच की आंच कहां तक जाएगी...आरजेडी नेता के चार ठिकानों पर सेल्स टैक्स विभाग का सर्वे, कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की हुई गहन जांच

मधुबनी में लूट कांड का खुलासा, 6 बदमाश गिरफ्तार; हथियार और लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद

मधुबनी के बाबूबरही थाना पुलिस ने लूट कांड का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लूटी गई बाइक, मोबाइल और देसी कट्टा बरामद किया गया है।

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी के  बाबूबरही पुलिस ने लुट कांड का खुलासा करते हुए छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। हथियार व लूटी गई संपत्ति बरामद की गयी है। 12 अप्रैल को सुरहा और छोटकी टोल मुरहदी के बीच  बाइक व मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया गया था।  स्थानीय थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई लूट की घटना का पुलिस ने सोमवार को सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। 


त्वरित कार्रवाई के तहत पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटी गई बाइक,मोबाइल फोन के साथ एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार सभी आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि रविवार को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खोइर गांव निवासी कृष्ण कुमार यादव अपने 5-6 साथियों के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।


 सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित कर संभावित स्थानों पर छापेमारी शुरू की।छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी को खदेड़कर पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विभिन्न गांवों के छह युवक शामिल हैं,जिनसे पुलिस ने गहन पूछताछ की।


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 12 अप्रैल को सुरहा रोड पर सुरहा और छोटकी टोल मुरहदी के बीच हुई बाइक और मोबाइल लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इस मामले में पहले ही अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कांड संख्या 216/26 दर्ज किया गया था, जिसकी जांच पुलिस कर रही थी।पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन बाइक,मोबाइल फोन के अलावा एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस बरामदगी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।


 थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है, साथ ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अपराधियों के बीच भय का माहौल है, वहीं आम लोगों ने पुलिस की सक्रियता और तत्परता की सराहना की है।