ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

मधेपुरा में करंट लगने से दो भाइयों की मौत, घर में मचा कोहराम

MADHEPURA : इस वक्त एक बड़ी खबर मधेपुरा जिले से सामने आ रही है जहां करंट की चपेट में आने से दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि दोनों मौसेरे भाई थे और बहन की

मधेपुरा में करंट लगने से दो भाइयों की मौत, घर में मचा कोहराम
First Bihar
3 मिनट

MADHEPURA : इस वक्त एक बड़ी खबर मधेपुरा जिले से सामने आ रही है जहां करंट की चपेट में आने से दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि दोनों मौसेरे भाई थे और बहन की शादी में मंडप बनाने के लिए बांस काटने गए थे. इसी दौरान करंट की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से शादी विवाह के घर में ख़ुशी का माहौल मातम में बदल गया. 


घटना चौसा प्रखंड के अरजपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या-12 यमुनियां टोला की है. मृतकों की पहचान यमुनियां टोला निवासी निपेंद्र मंडल के 21 वर्षीय पुत्र प्रभाकर कुमार और बिहारीगंज थाना क्षेत्र के सरौनी के अर्जुन टोला निवासी डोमी मंडल के 20 वर्षीय पुत्र लोहा सिंह कुमार के रूप में की गई है. 


मिली जानकारी के अनुसार, निपेंद्र मंडल की बेटी की शादी 24 जून को होने वाली थी. शादी के लिए घर में खुशी का माहौल था. बहन की शादी के लिए भाई मंडप बनाने की तैयारी में जुटा था. इसी बीच निपेंद्र मंडल का बेटा प्रभाकर कुमार और उसका मौसेरा भाई लोहा सिंह कुमार घर से कुछ दूरी पर बगीचे के बांसबाड़ी से मंडप बनाने के लिए बांस काटने के लिए गए थे. बांस के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहा था, जिसे वे लोग देख नहीं पाए. बांस काटने के क्रम में ही जब लोहा सिंह बांस को खींचकर निकाल रहा था तो बांस हाईटेंशन तार से सट गया. उसे बचाने के लिए प्रभाकर गया, तो वह भी करंट की चपेट में आ गया. इससे दोनों भाइयों की घटनास्थल पर हो मौत गई. 


घटना के बाद लोगों ने आनन-फानन में फ़ोन कर पावर हाउस से बिजली सप्लाई बंद करवाया. मामले की सूचना पर पहुंचे एसआई रणवीर कुमार ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.