ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

BIHAR: दिल का दौरा पड़ने से फौजी का निधन, अंतिम दर्शन को उमड़ी हजारों की भीड़

मधेपुरा के चौसा प्रखंड के फौजी दीपक कुमार का दिल का दौरा पड़ने से निधन। अंतिम दर्शन को हजारों लोग उमड़े, गोरखा रेजीमेंट के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर और श्रद्धांजलि दी। दीपक अपने पीछे पत्नी नीलू कुमारी और दो पुत्र शिवम और सत्यम को छोड़ गए।

बिहार
नम आंखों से दी विदाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल के चौसा प्रखंड अंतर्गत घोषई गोठ वार्ड नंबर 03 निवासी अर्जुन दास के पुत्र फौजी दीपक कुमार को दिल का दौरा आने की वजह से असामयिक निधन हो गया। आनन-फानन में उन्हें गंगा नगर राजस्थान के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चित्कार मच गया वहीं इलाके भर में शोक की लहर सी दौड़ पड़ी। दीपक पिछले 2 सितंबर को ही अपने घर घोषई से ड्यूटी के लिए गंगापुर राजस्थान पहुंचा था। परिजनों ने बताया कि 25 सितंबर रात्रि करीब 10 बजे दीपक के द्वारा फोन पर अपने परिजनों को सीने में दर्द की बात बताई गई थी और करीब आधे घंटे के बाद ही उन्हें अटैक आ गया। बतौर आर्मी के पद पर दीपक की नियुक्ति दिसंबर 2013 में हुई थी.वो फिलहाल फील्ड हॉस्पिटल 316 गंगा नगर राजस्थान में नायक पद पर कार्यरत थे.दीपक अपने पीछे पत्नी नीलू कुमारी और दो पुत्र शिवम और सत्यम को छोड़ गए।


दीपक को इलाके भर के हजारों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई

अपने माटी के लाल फौजी दीपक के असामयिक निधन की खबर सुनते ही इलाके भर में शोक की लहर सी दौड़ पड़ी। जैसे ही दीपक का ताबुत उनके घर सेनाओं द्वारा लाया गया लोगों की भीड़ जुटने लगी. देखते ही देखते पुरा घोषई अपने माटी के लाल को देखने के लिए उमड़ी भीड़ से जाम हो गया.अंतिम यात्रा में अश्रुपूरित नेत्रों से हजारों लोग खुद ब खुद शामिल होता चला गया। शवयात्रा में हजारों की भीड़ देखी गयी। भीड़ में शामिल लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। 


गोरखा रेजीमेंट कटिहार के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर 

बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष सूबेदार ब्रह्मानंद यादव, हवलदार एस के सिंह सहित गोरखा रेजीमेंट कटिहार से पहुंचे दो दर्जन सेना के जवानों, चौसा के प्रभारी थानाध्यक्ष सुड्डू कुमार के नेतृत्व में एएसआई शैलेन्द्र कुमार रंजन, चेयरमैन सुनील यादव, मुखिया पप्पू शर्मा द्वारा दिवंगत दीपक को गार्ड ऑफ ऑनर व श्रद्धांजलि पुष्प अर्पित किया गया.दाह संस्कार स्थल पर ही मृतक फौजी की पत्नी नीलू कुमारी को जवानों द्वारा तिरंगा भी सौंपा गया. इस मौके पर सरपंच दिनेश शर्मा, पंसस शशि दास, समाजसेवी कुंदन घोषईवाला, पिंटू यादव, मिथुन मिस्त्री, अरविंद शर्मा, उपेंद्र यादव, ग्रामीण पुलिस मनोज पासवान, विजय साह, श्यामदेव पासवान उपस्थित थे।BIHAR: दिल का दौरा पड़ने से फौजी का निधन, अंतिम दर्शन को उमड़ी हजारों की भीड़BIHAR: दिल का दौरा पड़ने से फौजी का निधन, अंतिम दर्शन को उमड़ी हजारों की भीड़BIHAR: दिल का दौरा पड़ने से फौजी का निधन, अंतिम दर्शन को उमड़ी हजारों की भीड़

BIHAR: दिल का दौरा पड़ने से फौजी का निधन, अंतिम दर्शन को उमड़ी हजारों की भीड़

टैग्स