ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिए

बिहार : पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, ASI को पीट-पीटकर किया बेहोश; हथियार छिनने का भी हुआ प्रयास

MADHEPURA : आम लोगों के सुरक्षा की गारंटी पुलिस प्रसाशन के हाथों में होती है। लेकिन, जब दूसरों की सुरक्षा का भरोसा देने वाले पर ही हमला कर दिया जाए तो मामला कुछ और हो जाता है। अब ए

बिहार : पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, ASI को पीट-पीटकर किया बेहोश; हथियार छिनने का भी हुआ प्रयास
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHEPURA : आम लोगों के सुरक्षा की गारंटी पुलिस प्रसाशन के हाथों में होती है। लेकिन, जब दूसरों की सुरक्षा का भरोसा देने वाले पर ही हमला कर दिया जाए तो मामला कुछ और हो जाता है। अब एक ऐसा ही मामला मधेपुरा से निकल कर सामने आ रहा है। यहां एक भूमि विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया है। 


दरअसल,  जिले के वीरगांव चतरा पंचायत में जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की और पुलिस गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। बुरी तरह पिटाई होने से एएसआई राजू महतो पुलिस गाड़ी में ही बेहोश हो गए। उपद्रवियों ने इस दौरान पुलिस का हथियार छीनने का भी प्रयास किया। अरार ओपी के एएसआई राजू महतो के बयान पर तीन महिला सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 


बताया जा रहा है कि, वीरगांव चतरा पंचायत के चतरा गांव में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद चल रहा है। पुलिस को सूचना मिली कि विवादित जमीन पर एक पक्ष के लोग ट्रैक्टर चला रहे हैं। सूचना के बाद अरार ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर वापस लौटने लगी। इसी दौरान दो दर्जन लोगों ने लाठी, डंडा, रॉड, दबिया और अवैध हथियार के साथ पुलिस गाड़ी को रोक लिया। गाली-गलौज करने के साथ ही वे लोग मारपीट करने पर उतारू हो गए। पुलिस के अनुसार जान मारने की नीयत से उनपर अवैध हथियार से फायरिंग भी की गई। वाहन के अंदर किसी तरह उनलोगों ने जान बचाई। हमलावरों ने वाहन का गेट खोलने का प्रयास किया। वाहन का शीशा तोड़ कर लाठी-डंडे से मारपीट की गई। पुलिस जवानों ने सोने की चेन लूटने की बात की कही।


इधर, वहीं घटना के बाद देर रात भारी पुलिस बल के साथ गांव में दबिश दी गई। घटना में नामजद सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना से गांव का माहौल तनावपूर्ण है। कुछ लोगों ने कहा कि पुलिस की एकपक्षीय कार्रवाई के चलते लोगों का गुस्सा फूटा। ओपीध्यक्ष रोशन कुमार ने बताया कि उपद्रवियों ने पुलिस पर हमला किया गया है। घटना में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी।