ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : कार पर सवार होकर बारात जा रहे थे 5 युवक, रास्ते में भीषण सड़क हादसे में तीन की हो गई मौत

MADHEPURA : खबर मधेपुरा की है, जहां कार और बोलेरो की जबरदस्त टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मुरलीगंज और कुमारखंड थाना

बिहार : कार पर सवार होकर बारात जा रहे थे 5 युवक, रास्ते में भीषण सड़क हादसे में तीन की हो गई मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA : खबर मधेपुरा की है,  जहां कार और बोलेरो की जबरदस्त टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मुरलीगंज और कुमारखंड थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके लक्ष्मीपुर चंडी स्थान गांव के पास की है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।


मृतकों में आजाद टोला निवासी अभिषेक कुमार उर्फ सोनू, नगर परिषद वार्ड नंबर 9 का रहने वाला केशव कुमार और नगर परिषद वार्ड नंबर 14 का निवासी दिलखुश कुमार शामिल है। वहीं, दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।इधर, हादसे के बाद ड्राइवर बोलेरो को छोड़कर मौके से फरार हो गया। 


बताया जा रहा है कि सभी युवक कार पर सवार होकर बारात जाने के लिए मधेपुरा के खौपेती से सुपौल के जदिया के लिए निकले थे। जैसे ही कार लक्ष्मीपुर चंडी स्थान गांव के पास तीखे मोड़ पर पहुंची, सामने से आ रही बोलेरो से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही 3 युवक की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।


बिहार : कार पर सवार होकर बारात जा रहे थे 5 युवक, रास्ते में भीषण सड़क हादसे में तीन की हो गई मौत


बिहार : कार पर सवार होकर बारात जा रहे थे 5 युवक, रास्ते में भीषण सड़क हादसे में तीन की हो गई मौत


बिहार : कार पर सवार होकर बारात जा रहे थे 5 युवक, रास्ते में भीषण सड़क हादसे में तीन की हो गई मौत

टैग्स