ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, घटना में 2 कांवड़ियों की मौत

MADHEPURA : मधेपुरा से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है, जहां उदाकिशुनगंज-मुरलीगंज पथ पर बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस घटना में दो कांवड़ियों की मौत हो गई. परिजनों का रो

बिहार : कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, घटना में 2 कांवड़ियों की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MADHEPURA : मधेपुरा से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है, जहां उदाकिशुनगंज-मुरलीगंज पथ पर बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस घटना में दो कांवड़ियों की मौत हो गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. 


बताया जा रहा है कि सदर प्रखंड अंतर्गत भर्राही मानिकपुर के अर्राहा निवासी संजीत ऋषिदेव और चुन्ना ऋषिदेव पल्सर बाइक पर सवार होकर रविवार की शाम भागलपुर के महादेवपूर घाट की ओर जा रहे थे. इस जगह से जल लेकर वो दोनों सोमवार को सिंहेश्वर स्थान पहुंचने वाले थे. लेकिन इससे पहले ही उदाकिशनगंज थाना क्षेत्र में एसएच पर बोध नारायण कॉलेज के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक कार की बाइक से टक्कर हो गई.


जानकारी के मुताबिक, घटना में एक युवक संजीत ऋषिदेव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चुन्ना ऋषिदेव को मेडिकल कॉलेज, मधेपुरा रेफर किया गया, जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, घटना की की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और कार को जप्त कर मामले की छानबीन में जुट गई है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता