ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

BIHAR NEWS : मारपीट की शिकायत करने थाना जा रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मची अफरा तफरी

PATNA : राजधानी पटना के सटे इलाके मनेर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई और इसकी शिकायत के लिए थाना जा रहे कार सवार पर अपराधियों ने ताबड़त

BIHAR NEWS : मारपीट की शिकायत करने थाना जा रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मची अफरा तफरी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के सटे इलाके मनेर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई और इसकी शिकायत के लिए थाना जा रहे कार सवार पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली चला दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 


जानकारी के अनुसार हमलावर बुलेट पर सवार थे और घटना को अंजाम देकर मौके पर से फरार हो गए। हालांकि इस हमले में कार सवार बाल-बाल बच गया। उसकी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं इस मारपीट के दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस मामले को शांत कराया। 


बताया जा रहा है कि बुधवार को मनेर के दरवेशपुर गांव में पैसा बकाया को लेकर हुए विवाद के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। गोलीबारी के दौरान बाल बाल कार सवार घटना में बच गया। हालांकि कार सवार की गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। लेकिन, इस हमले में बाल-बाल बचा कार सवार किसी तरह अपनी जान बचाकर मनेर थाना पहुंचा। पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। 


जबकि मनेर पुलिस ने लिखित शिकायत मिलने के बाद प्राथमिक दर्ज की और घटना में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ उचित कार्रवाई के लिए जुटी हुई है। इस मामले में पीड़ित दरवेशपुर गांव निवासी रणधीर कुमार ने लिखित शिकायत करते हुए बकाया पैसा को लेकर हुए मारपीट के बाद जान से मारने के नियत से गोलीबारी करने की प्राथमिक की दर्ज थाना में कराई गयी है। 


उधर, उक्त मामले में पीड़ित के द्वारा अनीश कुमार, उपेंद्र राय, सुमित कुमार, सुनील राय व निरंजन कुमार सहित कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इसके अलावा 10 हजार रुपए व सोने की चेन छिनने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मनेर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।