ब्रेकिंग
BPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education :सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? शिक्षा विभाग के DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इस अधिकारी ने बनाई अकूत संपत्ति, रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में निवेश‘बिहार में लागू हो शराबबंदी का गुजरात मॉडल’, जीतन राम मांझी ने फिर से उठाई पुरानी मांग; NCAER के रिसर्च पर चर्चा तेजदिल्ली से बिहार के 18 शहरों तक सीधी बस: पटना से किशनगंज तक जुड़ेंगे नए रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट और जानें किन शहरों को मिलेगा फायदाबिहार-झारखंड बॉर्डर पर शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब: लग्जरी कार के गुप्त तहखाने से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तारBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education :सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? शिक्षा विभाग के DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इस अधिकारी ने बनाई अकूत संपत्ति, रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में निवेश‘बिहार में लागू हो शराबबंदी का गुजरात मॉडल’, जीतन राम मांझी ने फिर से उठाई पुरानी मांग; NCAER के रिसर्च पर चर्चा तेजदिल्ली से बिहार के 18 शहरों तक सीधी बस: पटना से किशनगंज तक जुड़ेंगे नए रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट और जानें किन शहरों को मिलेगा फायदाबिहार-झारखंड बॉर्डर पर शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब: लग्जरी कार के गुप्त तहखाने से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार

मां बनने के कुछ घंटे बाद इंटर की परीक्षा देने पहुंची महिला, अलग कमरे में बैठकर दिया एग्जाम

MOTIHARI : मोतिहारी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, एक युवती डिलीवरी के कुछ ही घंटे बाद इंटर की परीक्षा देने सेंटर पर पहुंच गई. जानकारी के अनुसार, चकिया थाना क्

मां बनने के कुछ घंटे बाद इंटर की परीक्षा देने पहुंची महिला, अलग कमरे में बैठकर दिया एग्जाम
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : मोतिहारी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, एक युवती डिलीवरी के कुछ ही घंटे बाद इंटर की परीक्षा देने सेंटर पर पहुंच गई. जानकारी के अनुसार, चकिया थाना क्षेत्र की रहने वाली काजल कुमारी को परीक्षा देने सेंटर पर जाने के क्रम में ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी, जिसके बाद परिजनों ने मोतिहारी के एक निजी अस्पताल में उसे भर्ती कराया जहां उसने बच्चे को जन्म दिया.


परिजनों ने बताया कि नवजात शिशु को वेंटिलेटर पर रखा गया है. वेंटिलेटर पर नवजात शिशु को रखकर काजल परीक्षा देने गयी है. वहीं, केंद्राधीक्षक ने बताया कि सर्कुलर के तहत परीक्षार्थी को सभी सुविधाएं मुहैया कराई गयी हैं. इधर, पढ़ाई के प्रति युवती की लगन देख हर तरह उसकी तारीफ हो रही है.


आपको बता दें कि काजल कुमारी रामरूप बालदेव प्लस टू बालाकोठी की छात्रा है. पिछले साल फरवरी में जिले के घोड़ासहन थाना के निमुइया गांव निवासी चुनचुन यादव से उसकी शादी हुई थी. हालांकि, शादी के बाद भी उसने पढ़ाई जारी रखी. इंटर की परीक्षा का फॉर्म भरा और आज इतनी मुश्किल परिस्थिति में भी परीक्षा दी.