ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦बांका मंदार पहाड़ छेड़खानी मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपितों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर✦रेलवे शुरू करने जा रहा बड़ा टिकट जांच अभियान, रियायत और ई-पास की होगी सख्त चेकिंग; भारतीय रेल का नया प्लान तैयार✦नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग; 17 जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦बांका मंदार पहाड़ छेड़खानी मामले में बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपितों के अवैध मकानों पर चला बुलडोजर✦रेलवे शुरू करने जा रहा बड़ा टिकट जांच अभियान, रियायत और ई-पास की होगी सख्त चेकिंग; भारतीय रेल का नया प्लान तैयार✦नेपाल में भारी बारिश के बाद बिहार में अलर्ट, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई हाई लेवल मीटिंग; 17 जिलों में विशेष निगरानी के निर्देश

लुटेरी 'IAS दुल्‍हन', फेसबुक पर IT में काम करने वाले लड़के को प्रेम जाल में फंसाया, अब हुआ बड़ा भंडाफोड़

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक लड़की ने पहले खुद को एम्स का डॉक्टर बताया उसके कुछ दिन बाद लड़की ने खुद का चयन यूपीएसी में होने क

लुटेरी 'IAS दुल्‍हन', फेसबुक पर IT में काम करने वाले लड़के को प्रेम जाल में फंसाया, अब हुआ बड़ा भंडाफोड़
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MUZAFFARPUR : बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आया है। यहां एक लड़की ने पहले खुद को एम्स का डॉक्टर बताया उसके कुछ दिन बाद लड़की ने खुद का चयन यूपीएसी में होने की बात कह एक लड़के को प्रेम जाल में फंसाया और उसके बाद बात शादी तक पहुंची और फिर लड़की ने अपना असली रूप दिखाया। उसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ तो हर कोई दंग हो गया। 


दरअसल,पटना के एक युवक की छह महीने पहले फेसबुक पर मुजफ्फरपुर की एक लड़की से दोस्ती हुई। लड़की ने युवक को बताया कि वह एम्स में डॉक्टर है। कुछ दिन बाद उसने आइएएस के लिए चयनित होने की बात बताई। कुछ समय बाद उसने युवक के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। युवक भी राजी हो गया। इसके बाद युवती शादी करने पटना उसके घर पहुंच गई। उसकी मंशा जेवर लूटकर भागने की थी। इससे पहले ही उसकी पोल खुल गई।


बताया जाता है कि, बेऊर के गंगा बिहार कॉलोनी निवासी युवक बेंगलुरु में मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत हैं। बीते दिनों फेसबुक से उनका संपर्क मुजफ्फरपुर निवासी जानवी सिंह नाम की युवती से हुआ था। युवती ने बताया कि उसने पीजीआई चंडीगढ़ से एमबीबीएस की है और दिल्ली एम्स से पीजी कर रही है। कुछ दिन बाद उसने आइएएस के लिए चयनित होने की बात बताई। दोस्ती बढ़ने पर दोनों ने शादी का निर्णय लिया। प्रशिक्षु डीएसपी सह बेऊर थानाध्यक्ष निशांत गौरव ने बताया कि 26 जुलाई को उनका छेंका होना तय हुआ था। इसी बीच 16 जुलाई को युवक के घर में पूजा रखी गई थी। पीड़ित के निमंत्रण पर युवती भी पटना आई थी।


जांच में फर्जीवाड़ा आया सामने तन्नू प्रिया अपने साथ नकली गहने लेकर आई थी। युवती ने गहना चोरी होने की बात बता बेऊर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने पीड़ित की मौसी पर गहना चोरी का शक जाहिर किया था। उधर दबाव में पीड़ित छह लाख की असली ज्वेलरी खरीदकर ले आए। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो असलियत सामने आ गई। जांच में आईडी फर्जी मिली। 


युवती ना तो डाक्टर और ना ही उसका चयन यूपीएससी में हुआ है। फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर पुलिस ने तन्नू प्रिया उर्फ जानवी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि युवती परिवार से अलग रहती है। उसके पिता किसान हैं। बीते तीन वर्ष से परिवार वाले उससे कोई संपर्क नहीं रख रहे थे। पुलिस को अंदेशा है कि शादी का झांसा देकर युवती कई और लोगों से भी ठगी कर चुकी है।