ब्रेकिंग
पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला, हत्या के बाद अधजला शव रेत में दफनाया, बेटे ने खोला राज✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦हद है ! जिस ऑफिस का बॉस DM, सिविल सर्जन हैं सचिव, उसका नाम हो गया DPM दफ्तर, जिला स्वास्थ्य समिति का नाम बदलकर दिया गया खुला चैलेंज...✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला, हत्या के बाद अधजला शव रेत में दफनाया, बेटे ने खोला राज✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦हद है ! जिस ऑफिस का बॉस DM, सिविल सर्जन हैं सचिव, उसका नाम हो गया DPM दफ्तर, जिला स्वास्थ्य समिति का नाम बदलकर दिया गया खुला चैलेंज...✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?

मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला

Bihar News: पटना में मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान कई पुलिसकर्मी और मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए, जबकि कुछ गाड़ियों के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar News: बिहार में मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब सचिवालय के ठीक बाहर एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया। घटना के समय मुख्यमंत्री सचिवालय में बैठक चल रही थी।



पेड़ गिरने से वहां मौजूद कई पुलिसकर्मी और मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गए। हालांकि, पेड़ की चपेट में आने से कुछ गाड़ियां क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है।



घटना के बाद मौके पर तत्काल पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। साथ ही सड़क से गिरे हुए पेड़ को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है।



विशाल पेड़ गिरने के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन की ओर से मौके पर स्थिति को सामान्य करने और यातायात सुचारू करने की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता