ब्रेकिंग
पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला, हत्या के बाद अधजला शव रेत में दफनाया, बेटे ने खोला राज✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦हद है ! जिस ऑफिस का बॉस DM, सिविल सर्जन हैं सचिव, उसका नाम हो गया DPM दफ्तर, जिला स्वास्थ्य समिति का नाम बदलकर दिया गया खुला चैलेंज...✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?✦पत्नी ने पति को पीटकर मार डाला, हत्या के बाद अधजला शव रेत में दफनाया, बेटे ने खोला राज✦मुख्यमंत्री सचिवालय में भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर अहम बैठक, सीएम सम्राट चौधरी ने की समीक्षा✦मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर गिरा विशालकाय पेड़, बाल-बाल बचे सीएम के सुरक्षाकर्मी; बड़ा हादसा टला✦हद है ! जिस ऑफिस का बॉस DM, सिविल सर्जन हैं सचिव, उसका नाम हो गया DPM दफ्तर, जिला स्वास्थ्य समिति का नाम बदलकर दिया गया खुला चैलेंज...✦महिला प्रिंसिपल के बगल में बैठे CM सम्राट, स्कूल पहुंचते ही बच्चों से करने लगे बात; पैरेंट्स से भी पूछा- कैसी चल रही पढ़ाई?

पंचायत सरकार भवन में आम सभा के दौरान भारी बवाल, आवास सहायक की चप्पल से पिटाई की कोशिश; वीडियो वायरल

समस्तीपुर के विभूतिपुर प्रखंड की भुसवर पंचायत सरकार भवन में आम सभा के दौरान आवास योजना में नाम जोड़ने के लिए पैसे मांगने के आरोप पर जमकर हंगामा हुआ। कुछ महिलाओं ने आवास सहायक के साथ चप्पल से मारपीट की कोशिश की, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के समस्तीपुर के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत भुसवर पंचायत सरकार भवन में आयोजित आम सभा के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब कुछ लाभार्थियों ने आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर आवास सहायक पर पैसे मांगने और लेने का आरोप लगाया। इतना ही नही कुछ महिलाओं ने आवास सहायक को चप्पल से पीटने की कोशिश भी की,जिसका वीडियो भी वायरल होने लगा है।



आम सभा में ग्राम सचिव हरिहर प्रसाद यादव, आवास सहायक शंभू पंडित, मुखिया रंजीत कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य निरंजन कुमार सहित सभी वार्ड सदस्य मौजूद थे। सभा के दौरान गंगा देवी ने आरोप लगाया कि इंदिरा आवास योजना में नाम जुड़वाने के लिए आवास सहायक शंभु पण्डित द्वारा उनसे 1,500 की मांग की गई। 



वहीं मनीषा देवी ने आरोप लगाया कि उनसे भी आवास योजना में नाम जोड़ने के नाम पर 1,000 लिया गया। बताया गया कि आवास योजना के तहत करीब 1200 लोगों के नाम सूची में जारी किए गए थे। इनमें से पांच लोगों ने आवास सहायक पर नाम जुड़वाने के लिए पैसे लेने का आरोप लगाया। 



इसी दौरान गंगा देवी द्वारा आवास सहायक शंभू पंडित के साथ चप्पल से दुर्व्यवहार किए जाने का भी आरोप सामने आया। स्थिति बिगड़ती देख पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार महतो ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया और स्थानीय विभूतिपुर थाना को सूचना दी। 



मामला बढ़ता देख विभूतिपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आवास सहायक शंभू पंडित को अपने साथ थाने ले गई। इसके बाद स्थिति को देखते हुए आम सभा को स्थगित कर दिया गया। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस एवं संबंधित विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता