ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

गया : लॉकडाउन में नक्सलियों ने जमकर मचाया उत्पात, सड़क निर्माण में लगे पोकलेन मशीन को फूंका

GAYA: लॉकडाउन में नक्सलियों ने जिले में जमकर उत्पात मचाया है. गया के डुमरिया प्रखंड के मैगरा थाना इलाके के चन्द्रिया गांव के पास सड़क निर्माण में लगे पोकलेन को भारत नव नि

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

GAYA: लॉकडाउन में नक्सलियों ने जिले में जमकर उत्पात मचाया है. गया के डुमरिया प्रखंड के मैगरा थाना इलाके के चन्द्रिया गांव के पास  सड़क निर्माण में लगे पोकलेन को भारत नव निर्माण नक्सली सगठन ने आग के हवाले कर दिया है.

 बीती रात हथियार बंद  नक्सली संगठन दस्ता के 6 लोग पहुंचे और सड़क निर्माण में लगे कल्याणी कंट्रक्शन कंपनी  की पोकलेन को आग  हवाले कर दिया.  जाते जाते नक्सली पर्चा भी छोड़ कर गए है. नक्सली संगठन के द्वारा कल्याणी कंट्रक्शन कंपनी से लेवी का डिमांड किया था और लेवी नहीं मिलने पर नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है.

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. वहीं गया के एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया की मैगरा थाना इलाके में जो घटना घटी है वह आपराधिक घटना है और घटना में शामिल अपराधियों की पहचान हो चुकी है. सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रहा है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. लेवी के डिमांड की बात अभी सामने नहीं आई है.

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता