ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 24 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦नालंदा में प्रभारी हेडमास्टर निलंबित, क्लास में सोते मिले शारीरिक शिक्षक पर भी होगी कार्रवाई✦फजीहत के बाद कुशवाहा की पार्टी का एक्शन, राम पुकार सिन्हा को 6 साल के लिए RLM से निकाला; बागी विधायकों पर कार्रवाई कब?✦PM आवास योजना के नाम पर साइबर ठगी का नया खेल, फर्जी ऐप से मोबाइल हैक कर लोगों को निशाना बना रहे अपराधी✦नालंदा में 500 रुपये मजदूरी मांगने पर हलवाई ने दी खौफनाक सजा, हेल्पर को खौलते तेल में फेंकने का आरोप, 8 दिन बाद मौत✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 24 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर✦नालंदा में प्रभारी हेडमास्टर निलंबित, क्लास में सोते मिले शारीरिक शिक्षक पर भी होगी कार्रवाई✦फजीहत के बाद कुशवाहा की पार्टी का एक्शन, राम पुकार सिन्हा को 6 साल के लिए RLM से निकाला; बागी विधायकों पर कार्रवाई कब?✦PM आवास योजना के नाम पर साइबर ठगी का नया खेल, फर्जी ऐप से मोबाइल हैक कर लोगों को निशाना बना रहे अपराधी✦नालंदा में 500 रुपये मजदूरी मांगने पर हलवाई ने दी खौफनाक सजा, हेल्पर को खौलते तेल में फेंकने का आरोप, 8 दिन बाद मौत

बिहार में अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, करीब 50 लाख की शराब को किया गया नष्ट

Bihar News: गोपालगंज में शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग ने करीब 6471 लीटर जब्त देशी-विदेशी शराब को नष्ट किया है, जिसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: गोपालगंज में शराब माफियाओं के खिलाफ जिला प्रशासन और उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में जब्त देशी और विदेशी शराब को विनष्ट किया है। कुचायकोट थाना क्षेत्र के बल्थरी चेक पोस्ट पर मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हजारों लीटर शराब को नष्ट किया गया। इस कार्रवाई में विभिन्न थानों और उत्पाद विभाग द्वारा अलग-अलग मामलों में जब्त की गई शराब शामिल थी। 


प्रशासन का दावा है कि शराब तस्करों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए गोपालगंज प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को कुचायकोट थाना क्षेत्र स्थित बल्थरी चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई की गई, जहां विभिन्न थानों और उत्पाद विभाग द्वारा जब्त शराब को विनष्ट किया गया। बताया गया कि सदर अनुमंडल के विभिन्न थानों में दर्ज 35 मामलों से जब्त कुल 3379 लीटर शराब को नष्ट किया गया। वहीं उत्पाद विभाग द्वारा दर्ज 55 मामलों में जब्तx 1609 लीटर शराब का भी विनष्टीकरण किया गया।


इस तरह कुल 4988 लीटर देशी और विदेशी शराब को प्रशासन की निगरानी में नष्ट किया गया। उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई मध्य निषेध विभाग के निर्देश और सक्षम प्राधिकारी के आदेश पर की गई। शराब विनष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया मजिस्ट्रेट, पुलिस पदाधिकारियों और उत्पाद विभाग की टीम की मौजूदगी में संपन्न हुई। इतना ही नहीं, पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई ताकि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनी रहे। 


वहीं हथुआ अनुमंडल क्षेत्र में भी अलग से कार्रवाई करते हुए कई मामलों में जब्त शराब को नष्ट किया गया। अधिकारियों के मुताबिक सदर अनुमंडल और हथुआ अनुमंडल को मिलाकर कुल 6471 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया है। नष्ट की गई शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई जा रही है। प्रशासन का कहना है कि शराब तस्करों और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। 


गोपालगंज पुलिस और उत्पाद विभाग संयुक्त रूप से सीमावर्ती इलाकों, चेक पोस्ट और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष अभियान चला रहे हैं ताकि शराब तस्करी पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके। फिलहाल गोपालगंज में हजारों लीटर शराब के विनष्टीकरण की इस बड़ी कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

रिपोर्ट- नमो नारायण मिश्रा, गोपालगंज

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता