ब्रेकिंग
पटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार परपटना में NIA की रेड: 20 लाख कैश के साथ एक शख्स गिरफ्तार, मोस्टवांटेड को भी अपने साथ ले गई टीमबाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’भोजपुर में आभूषण दुकानदार को गर्दन में मारी गोली, लूट की नीयत से वारदात की आशंका सफेद कोट के पीछे छिपे ‘फरिश्तों’ का सम्मान: फर्स्ट बिहार झारखंड ने आयोजित किया डॉक्टर्स कॉन्क्लेव सह आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026बिहार में 4 हजार माफिया पर शिकंजा: पुलिस ने कोर्ट भेजे संपत्ति जब्ती के करीब 800 प्रस्ताव, चिराग की पार्टी के विधायक भी रडार पर

बाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने पर पप्पू यादव को लेसी सिंह ने घेरा, पूछा- ‘इतना पैसा कहां से लाते हैं?’

बाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने के वायरल वीडियो को लेकर मंत्री लेसी सिंह ने सांसद पप्पू यादव पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल उठाया कि पप्पू यादव इतना पैसा कहां से लाते हैं और इसका हिसाब जनता को देना चाहिए।

बिहार न्यूज
पप्पू यादव पर साधा निशाना
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का बाढ़ पीड़ितों के बीच कैश बांटने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखने के बाद जेडीयू नेत्री और भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने पप्पू यादव पर निशाना साधते हुए उनसे पूछा कि इतना पैसा आप कहां से लाते हैं, जो बांटते रहते हैं। इसका हिसाब आपको जनता को देना चाहिए।         


दरअसल बिहार के कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर भी बाढ़ से प्रभावित है। राघोपुर की जनता के बीच मदद के लिए सांसद पप्पू यादव कैश लेकर पहुंच गये और पांच-पांच सौ के नोट बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटने लगे। सोशल मीडिया पर पप्पू यादव का नोट बांटने का वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 


पप्पू यादव के नोट बांटने के सवाल पर पूर्णिया के धमदाहा विधायक और भवन निर्माण मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि पप्पू यादव इतना पैसा कहां से लाते हैं? इसका जवाब उन्हें जनता को देना चाहिए कि कहां से बैग में पैसा आता है? पप्पू यादव अक्सर कहते हैं कि जमीन बेचकर जनता की सेवा करता हूं, इस पर लेशी सिंह ने कहा कि किस व्यक्ति के पास कितनी जमीन है, इसका भी हिसाब सरकार के पास है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के पास सभी के जमीन का कागज है। 


लेशी सिंह ने आगे कहा कि पूर्णिया के सांसद महोदय को यदि यह लगता है कि वही एक मात्र सच्चे नेता हैं, तो यह उनकी गलत सोच है। उनकी नजर में अन्य नेता और अधिकारी चोर हैं। उनके मुंह से जो निकलता है वह सब बात सुनते रहिए। बोलने के लिए कोई कुछ भी बोल सकता है। कुछ लोग प्रवचन देने के लिए ही बने हैं। वे कहते है कि देश दुनिया के सभी नेता और अधिकारी चोर हैं तो वही सुनते रहिए।