PATNA: राष्ट्रीय जनता दल (JDU) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज काफी दिनों के बाद राबड़ी आवास से बाहर निकले। स्पेशल बस पर सवार होकर लालू यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट को देखने और वहां लगे स्टॉल पर आईसक्रीम खाने के लिए रवाना हुए।
राबड़ी आवास के बाहर उनके चाहने वाले लोग शाम से ही खड़े थे। जो अपने नेता लालू प्रसाद यादव का एक झलक पाने के लिए बेताव दिखे। बस पर सवार लालू को देखते ही लोग जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। बता दें कि पहले लालू रथ पर सवार होकर कही जाते थे लेकिन तेजस्वी यादव ने उनके लिए स्पेशल बस तैयार करवाया है। जो कई तरह की सुविधाओं से लैस हैं।
बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद अब इसी हाईटेक बस पर सवार होकर तेजस्वी यादव को बिहार का सीएम बनाने के लिए निकलेंगे। वो विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में इसी बस से जाएंगे और वहां की जनता को तेजस्वी को आशीर्वाद देने की अपील करेंगे। राबड़ी आवास के बाहर अपने नेता लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनका सपना है कि तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बने। उनके इस सपने को पूरा करने का काम राजद सु्प्रीमो लालू प्रसाद यादव करेंगे। तेजस्वी को बिहार का सीएम बनाने के लिए वो इसी हाईटेक बस से चुनाव प्रचार करेंगे।






पटना से प्रिंस की रिपोर्ट





