ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

Bihar Road Project : “फोर्स बैठाइए और सड़क पूरा कराइए…” ललन सिंह का अफसरों को सख्त आदेश; जानिए आखिर ऐसा क्यों बोल रहे थे केंद्रीय मंत्री

Bihar Road Project : लखीसराय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने अधूरी सड़क परियोजना को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। मंच से ही DM को कहा- “फोर्स बैठाकर काम पूरा कराइए”, जिसके बाद बयान तेजी से वायरल हो गया।

Bihar Road Project : “फोर्स बैठाइए और सड़क पूरा कराइए…” ललन सिंह का अफसरों को सख्त आदेश; जानिए आखिर ऐसा क्यों बोल रहे थे केंद्रीय मंत्री
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Road Project : बिहार में विकास कार्यों को लेकर एक बार फिर सियासत और प्रशासनिक सक्रियता तेज होती दिख रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री और मुंगेर सांसद Rajiv Ranjan Singh शनिवार को लखीसराय दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क और पुल निर्माण को लेकर बड़ा बयान दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अधिकारियों के सामने ही अधूरे सड़क निर्माण पर नाराजगी जताई और साफ शब्दों में कहा — “फोर्स बैठाकर सड़क का काम पूरा कराइए।”


उनका यह बयान अब इलाके में तेजी से चर्चा का विषय बन गया है। स्थानीय लोगों के बीच भी इस बयान को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से बड़हिया से खुटहा और आगे सुरजी-रामपुर हाल्ट तक सड़क और पुल निर्माण की मांग उठती रही है।


सभा को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने बताया कि उन्होंने खुद Nitish Kumar से इस परियोजना को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा कि “हमने नीतीश कुमार जी से कहा कि बड़हिया से लेकर सुरजी और रामपुर हाल्ट तक पुल और सड़क बनना बेहद जरूरी है। नीतीश जी ने नक्शा मंगवाया और जैसे ही हमने पूरा रूट दिखाया, उन्होंने तुरंत कहा कि यह बहुत जरूरी परियोजना है और इसे तत्काल स्वीकृति दी जाए।”


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस सड़क और पुल के बनने से इलाके के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। खासकर ग्रामीण इलाकों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। बरसात के दिनों में जिन गांवों का संपर्क टूट जाता है, वहां के लोगों के लिए यह परियोजना राहत लेकर आएगी।


अपने संबोधन के दौरान ललन सिंह ने जिला प्रशासन को भी सख्त निर्देश दिए। उन्होंने मंच से ही जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार का जिक्र करते हुए कहा कि “पूरा सड़क बन चुका है, सिर्फ बड़हिया से खुटहा तक डेढ़-दो किलोमीटर हिस्सा बचा हुआ है। मैंने डीएम साहब से कहा है कि लगातार मॉनिटरिंग करिए और जरूरत पड़े तो फोर्स बैठाकर काम पूरा कराइए, ताकि किसी तरह की बाधा न आए।”


उनकी इस “फोर्स बैठाइए” वाली टिप्पणी ने सभा में मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया। लोगों ने तालियों के साथ उनका समर्थन किया। माना जा रहा है कि मंत्री का इशारा उन बाधाओं की ओर था जिनकी वजह से लंबे समय से सड़क निर्माण का काम अधूरा पड़ा हुआ है।


लखीसराय और आसपास के इलाकों में सड़क कनेक्टिविटी को लेकर लंबे समय से मांग उठती रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह सड़क और पुल परियोजना पूरी हो जाती है तो व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच काफी आसान हो जाएगी। किसानों को भी अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सहूलियत मिलेगी।


राजनीतिक जानकारों की मानें तो बिहार में आगामी समय को देखते हुए विकास परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने की कोशिश हो रही है। यही वजह है कि मंत्री और जनप्रतिनिधि अब सीधे मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं। ललन सिंह के इस दौरे के बाद अब लोगों की नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई है। जनता को उम्मीद है कि जिस तेजी से मंत्री ने मंच से अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, उसी तेजी से सड़क निर्माण का बचा हुआ काम भी पूरा होगा।