ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

महिला के साथ वार्ड सदस्य कर रहा था शराब पार्टी , पुलिस की रेड में पंचायत सचिव भी हुआ अरेस्ट

LAKHISARAI : बिहार में शरबबंदी कानून लागू है। इसके तहत इसका सेवन या कारोबार करने पर पुलिस टीम के तरफ से एक्शन भी लिया जा रहा है। बाबजूद इसके इस कानून की हकीकत क्या है वह किसी से छु

महिला के साथ वार्ड सदस्य कर रहा था शराब पार्टी , पुलिस की रेड में पंचायत सचिव भी हुआ अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

LAKHISARAI : बिहार में शरबबंदी कानून लागू है। इसके तहत इसका सेवन या कारोबार करने पर पुलिस टीम के तरफ से एक्शन भी लिया जा रहा है। बाबजूद इसके इस कानून की हकीकत क्या है वह किसी से छुपा हुआ नहीं है। इस बीच अब एक ताजा मामला लखीसराय जिले से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक वार्ड सदस्य  के घर शराब पार्टी का आयोजन किया जा रहा था। सबसे बड़ी बात है कि, इस पार्टी में महिला भी शामिल थी। 


मिली जानकारी के मुताबिक, लखीसराय शहर में हलसी प्रखंड के एक वार्ड सदस्य के घर पर शराब पार्टी चल रही थी। जिसकी सूचना उत्पाद विभाग की टीम को लगी और अब टीम वहां पहुंची और वहां का नजारा देखा तो वो लोग भी दंग रह गए। टीम ने यहां से शराब के नशे में दो महिला समेत पांच लोगों को अरेस्ट किया है। 


जानकारी के अनुसार, शहर के पुरानी बाजार वार्ड नंबर 13 स्थित संतर मोहल्ला में हलसी प्रखंड के एक वार्ड सदस्य के घर शराब पार्टी चल रही थी। जिसके बाद वहां उत्पाद विभाग की टीम पहुंची और आरोपियों को अरेस्ट कर उत्पाद थाने ले गई। इनलोगों के गिरफ़्तारी की पुष्टि इंस्पेक्टर उत्पाद राकेश कुमार ने की है। गिरफ्तार पांच लोगों में बड़हिया प्रखंड के पंचायत सचिव अशोक यादव, हलसी प्रखंड के वार्ड सदस्य मनोहर कुमार के साथ एक उसके घर का नौकर और दो महिला शामिल हैं। यह दोनों महिला दूसरे जिले की बताई जा रही है।


आपको बताते चलें कि, पुलिस ने जिस मकान में छापेमारी की है वहां इससे पहले भी अनैतिक कार्य भी होते हैं। वहां अक्सर शराब पार्टी चलती है। जिसमें सरकारी कर्मी से लेकर पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल होते हैं। अब उत्पाद विभाग की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।