ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पुलिस की डर से छत से कूदा प्रेमी युगल, मौके पर युवक की मौत

LAKHISARAI : घर से फरार हुए 15 दिनों से किराए के घर में पति-पत्नी बनकर रह रहा था. लेकिन मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिसे देख प्रेमी युगल ने छत से छलांग दी. जिससे

पुलिस की डर से छत से कूदा प्रेमी युगल, मौके पर युवक की मौत
Anamika
2 मिनट

LAKHISARAI : घर से फरार हुए 15 दिनों से किराए के घर में पति-पत्नी बनकर रह रहा था. लेकिन मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जिसे देख प्रेमी युगल ने छत से छलांग दी. जिससे मौके पर ही प्रेमी की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका गंभीर रुप से घायल हो गई. 

घायल प्रेमिका को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. मामला लखीसराय का है. बताया जा रहा है कि यूपी के फिरोजाबाद से दो युवा सौरभ और अभिषेक 15 दिन पहले अपनी प्रेमिका से साथ घर से भाग गए और लखीसराय आ गए. यहां  पति-पत्नी के रुप में दोनों ने किराये पर घऱ लिया और रहने लगे. वहीं फिरोजाबाद में परिजनों ने लड़कों पर केस दर्ज करा दिया. 

इसी दौरान जांच में पता चला कि दोनों प्रेमी युगल बिहार के लखीसराय में हैं. जिसके बाद यूपी पुलिस लखीसराय पहुंची और लोकल पुलिस को मामले की जानकारी दी. जिसके बाद जांच में पता चला कि दो प्रेमी युगल एक घर में किराए में रह रहे हैं. बुधवार को जब पुलिस वहां पहुंची तो सौरभ अपनी प्रेमिका के साथ छत से कूद गया. जिसमें सौरभ की मौत हो गई और प्रेमिका गंभीर रुप से घायल हो गई. वहीं दूसरे प्रेमी युगल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.