ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

लखीसराय में डबल मर्डर से हड़कंप, खंती से प्रहार कर ले ली जान, जेल से आए व्यक्ति की भी हुई मौत

LAKHISARAI : बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। राज्य के अंदर आए दिन इसका प्रमाण देखने को मिल रहा है। हालांकि, नए डीजीपी के पदभार ग्रहण करते ही पुलिस महकमा भी अलर्ट मोड़ पर आ ग

लखीसराय में डबल मर्डर से हड़कंप, खंती से प्रहार कर ले ली जान, जेल से आए व्यक्ति की भी हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

LAKHISARAI : बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। राज्य के अंदर आए दिन इसका प्रमाण देखने को मिल रहा है।  हालांकि, नए डीजीपी के पदभार ग्रहण करते ही पुलिस महकमा भी अलर्ट मोड़ पर आ गया है। लेकिन, इसके बाबजूद ये लोग अपनी हरकतों से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में अब बिहार के लखीसराय से बड़ा मामला निकल कर सामने आया है।  जहां अपराधियों द्वारा डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है। 


दरअसल, बिहार के लखीसराय में रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव आपसी रंजिश में एक व्यक्ति पर खंती से प्रहार करके उसे मौत के घाट उतार दिया गया।  वहीं दूसरी ओर टाउन थाना क्षेत्र के रेहुआ गांव में एक शख्स की गोली मारकर हत्या की गई है। इस डबल मर्डर की वारदात से लखीसराय में हड़कंप मच गया है।  


मिली जानकारी के अनुसार, लखीसराय रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव में आपसी रंजिश में जनार्दन यादव (पिता नागेश्वर यादव) पर खंती से प्रहार कर हत्या कर दी गई है। जबकि,  एक अन्य मामले में टाउन थाना क्षेत्र के रेहुआ गांव में एक शख्स की गोली मारकर हत्या की गई है। वहीं, मामले की सूचना पाकर दोनों जगह पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 


इधर, इस मामले को लेकर लखीसराय एसपी पंकज कुमार, एसपी रोशन कुमार लखीसराय पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर गीना यादव की हत्या मामले की तहकीकात में जुट हैं। एक ही दिन में दो लोगों की हत्या से पूरा लखीसराय में भय का माहौल बन गया है। इस संदर्भ में लखीसराय एएसपी रोशन कुमार ने बताया कि, कुछ दिन पहले ही गीना यादव किसी मामले में जेल से छूटकर आया था। आपसी रंजिश में घात लगाए अपराधियों ने गिना यादव को दूध दुहने के बाद गोली मारकर मौत के घाट उतारा है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि, दूसरे मामले में बताया जा रहा है कि, बच्चों के विवाद को लेकर सिर में खंती से प्रहार किया गया था. फिलहाल आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ चल रही है। मामले की सूचना पाकर दोनों जगह पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।