ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

BIHAR: लखीसराय में सड़क पर सांड का हमला, बुजुर्ग महिला की मौत, 2 बाइक सवार घायल

किसी काम को लेकर 65 साल की बुजुर्ग महिला अकेली बाजार आई थीं। तभी सांड ने हमला कर दिया और उन्हें सड़क पर पटक दिया तभी वहां से बाइक गुजर रही थी। बाइक सवार ने सड़क पर गिरी वृद्धा को टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार भी घायल हो गये।

Bihar
लखीसराय में सांड का आतंक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BIHAR:बिहार के लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा में लोग सांड  NH-80 पर रविवार की सुबह करीब 8 बजे एक सांड ने 65 साल की बुजुर्ग महिला की जान ले ली। वही दो बाइक सवार भी घायल हो गए। मृतका की पहचान टोरलपुर पंचायत के निस्ता गांव निवासी बच्ची देवी के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय नंदलाल राम की पत्नी थीं।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्ची देवी किसी काम से अकेली बाजार आई थीं। इसी दौरान सांड ने उन पर हमला किया और उन्हें सड़क पर पटक दिया। उसी वक्त एक तेज रफ्तार बाइक तीन सवारों के साथ वहां से गुजर रही थी। बाइक चालक ने सड़क पर गिरी महिला को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार भी गिर गए और घायल हो गए।


स्थानीय लोगों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल बाइक सवारों में से दो फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है।


 स्थानीय बाजार में सांड और अन्य मवेशी घूमते रहते हैं, जिससे बुजुर्गों और महिलाओं को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसी काम को लेकर 65 साल की बुजुर्ग महिला अकेली बाजार आई थीं। तभी सांड ने हमला कर दिया और उन्हें सड़क पर पटक दिया तभी वहां से बाइक गुजर रही थी। बाइक सवार ने सड़क पर गिरी वृद्धा को टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार भी घायल हो गये।

टैग्स