ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

BIHAR CRIME : सिगरेट खरीदने के बहाने घर में घुसे नकाबपोश अपराधी, बुजुर्ग महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

BIHAR CRIME : लखीसराय के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां शराब के नशे में घर में घुसे दो लोगों ने बुजुर्ग के साथ हैवानियत की। इस मामले की जानकारी

BIHAR CRIME :
BIHAR CRIME :
© GOOGLE
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR CRIME : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन हत्या लूट,छिनतई का मामला सामने नहीं आता हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला लखीसराय से निकलकर सामने आ रहा है। जहां सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के नवाबगंज में एक घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं एक महिला के साथ दुष्कर्म की भी घटना को अंजाम दिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में बुधवार की रात गांव के ही नकाबपोश अपराधियों ने घुसकर सिगरेट की मांग की। घर में मौजूद शख्स द्वारा गेट नहीं खोलने पर अपराधियों ने उसकी मां को घर के समीप बहियार में ले जाकर उसके साथ मारपीट और सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।


लूटपाट का विरोध करने पर घर में रहने वाली 65 वर्षीय महिला को अपराधी खींचकर अपने साथ ले गए और खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। दो से अधिक अपराधियों ने लूटपाट की इस घटना को अंजाम दिया। वहीं दुष्कर्म का शिकार बनी महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण जमा हुए और पुलिस को इसकी सूचना दी। बुधवार रात की इस घटना में दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। 


अपराधियों ने बुजुर्ग के साथ बुरी तरह से मारपीट भी की है। रात को ही घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच की। गांव के ही अपराधी विशाल कुमार पुत्र बिल्लू यादव एवं सौरभ कुमार पुत्र सदानंद यादव उर्फ बुचचू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों शराब के नशे में थे। पुलिस ने पीड़िता को सदर अस्पताल लखीसराय इलाज के लिए भेजा है।