ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

के के पाठक के आदेश के बाद लड़कियों का कटा नाम, सड़क पर उतर बोली ... स्कूल आने पर छेड़ते हैं लड़के, नहीं होती पढ़ाई

LAKHISARAI : शिक्षा विभाग और के के पाठक के आदेश के बाद वैसे छात्र-छात्राओं के नाम स्कूल से काटे जा रहे हैं जो लगातार विद्यालय नहीं जा रहे हैं या जिनका अटेंडेंस 75% से कम है। ऐसे मे

के के पाठक के आदेश के बाद लड़कियों का कटा नाम, सड़क पर उतर बोली ... स्कूल आने पर छेड़ते हैं लड़के, नहीं होती पढ़ाई
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

LAKHISARAI : शिक्षा विभाग और के के पाठक के आदेश के बाद वैसे छात्र-छात्राओं के नाम स्कूल से काटे जा रहे हैं जो लगातार विद्यालय नहीं जा रहे हैं या जिनका अटेंडेंस 75% से कम है। ऐसे में अब लखीसराय शहर के केआरके हाई स्कूल के मैदान में स्थित विज्ञान भवन में चल रहे दुर्गा गर्ल्स स्कूल की 484 छात्राओं का नाम काट दिया है। इसको लेकर अब लड़कियों ने जमकर बवाल किया। छात्राओं ने सड़क पर उतरकर यह  आरोप लगाया कि स्कूल में पढ़ाई नहीं होती है। वहां बैठने की जगह नहीं है। इतना ही नहीं छात्राओं ने छेड़खानी की भी बात कही है। लड़कियों ने कहा कि  स्कूल के आसपास लड़के सिटी मारते हैं इसलिए वे लोग नहीं आती हैं। 


वहीं, हेडमास्टर द्वारा नाम काटे जाने पर आक्रोशित छात्राओं ने लखीसराय मुख्य मार्ग को जाम कर यातायात को घंटों तक बाधित कर दिया। इस मामले में स्कूल की प्राचार्या कुमारी अर्चना ने बताया कि शिक्षा विभाग के आदेश के बाद अनुपस्थित छात्राओं का नाम रजिस्टर से काट दिया गया है। दुर्गा गर्ल्स स्कूल में कुल 986 छात्राओं का नामांकन है।  जिन छात्राओं के नाम स्कूल से काटे गए हैं उनमें नौवीं क्लास की 127 और 10वीं क्लास की 357 छात्राएं शामिल हैं। स्कूल में तीन कमरे हैं। एक मनोवैज्ञानिक क्लास को लेकर बंद ही रहता है। 


इसके साथ ही छात्राओं ने कहा कि शुक्रवार से स्कूल में परीक्षा शुरू हो रही है और परीक्षा से ठीक पहले नाम काट दिया गया है। वहीं, इस मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी विमलेश कुमार चौधरी ने फोन पर बताया कि अपर मुख्य सचिव के दिए गए निर्देश के आलोक पर कार्रवाई की गई है। अब लड़कियों ने जो आरोप लगाया है उसकी जांच की जाएगी। 


उधर, जिन छात्राओं के नाम स्कूल से काटे गए हैं उनका फिर से नामांकन हो सकता है। इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी विमलेश कुमार चौधरी ने बताया कि शपथपत्र लेकर पुनः नामांकन करने का प्रावधान है‌. छात्राएं अगर शपथ पत्र देती हैं तो उन लोगों का दोबारा नामांकन कर लिया जाएगा. वहीं सूचना मिलते ही कबैया थानाध्यक्ष वैभव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. आक्रोशित छात्राओं को समझाकर शांत कराया।