ब्रेकिंग
बोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियमबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस30 सितंबर तक बैठक नहीं हुई तो PM आवास की लिस्ट से कट सकता है नाम! जानिए क्या है ग्राम सभा की मुहर का नया नियम

Pragati Yatra : CM नीतीश आज जाएंगे लखीसराय, प्रगति यात्रा के तहत देंगे करोड़ों की सौगात

Pragati Yatra : सीएम नीतीश आज प्रगति यात्रा के तहत लखीसराय जाएंगे। जहां सीएम नीतीश करोड़ों की सौगात देंगे। जानिए सीएम नीतीश किन किन योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

Pragati Yatra
Pragati Yatra
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Pragati Yatra : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प्रगति यात्रा के तहत लखीसराय जिले का दौरा करेंगे। जहां वह 700 करोड़ रुपये से बनने वाली योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इससे पहले, जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन के लिए रूट चार्ट तैयार किया है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ी तैयारी की है। अब सीएम के आगमन का इंतजार किया जा रहा है। 


वहीं, मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर लखीसराय जिला प्रशासन ने रूट चार्ट के अनुसार कई प्रमुख मार्गों को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया है। रूट चार्ट के मुताबिक, नीतीश कुमार की यात्रा का समय और रूट कुछ इस प्रकार होगा कि मनकटठा पेट्रोल पंप से टोल गेट तक 11:45 से 12:15 बजे तक रहेंगे, बाईपास एनएच 80 से एसपी आवास तक 11:00 से 1:00 बजे तक, रेलवे ओवर ब्रिज से कर्पूरी ठाकुर चौक, पचना रोड, जमुई मोड़, लखीसराय रेलवे स्टेशन, विद्यापीठ चौक से शहीद द्वार तक 11:00 बजे से 3:00 बजे तक और जिला समाहरणालय परिसर 11:00 बजे से 3:30 बजे तक रहेंगे। 


इस दौरान, एसएसबी और बिहार पुलिस के जवान लगातार गश्त करेंगे। आम नागरिकों को किसी भी स्थान पर जाने के लिए रेल टिकट या जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इसके अलावा, सड़क मार्ग तीन घंटे तक बाधित रहेगा। हालांकि, जिला प्रशासन ने अन्य स्थानों पर जाने के लिए नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। मुख्यमंत्री लखीसराय में चार घंटे से अधिक समय तक रहेंगे। 


इधर, जिला प्रशासन ने तैयारियों को लेकर जानकारी दी। कलेक्टर मिथिलेश मिश्र ने बताया कि सीएम के आगमन को लेकर कुछ रास्ते ब्लॉक किए गए हैं। लेकिन ये परीक्षार्थियों, हॉस्पिटल या जरूरी काम वाले व्यक्तियों के लिए खुले रहेंगे। वहीं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बताया कि शहर को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है। शहर में सीएम नीतीश की मौजूदगी रहेगी और यातायात भी सुचारू रूप से चलेगा।