ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार : तेज रफ़्तार ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, दो कैदी व 5 पुलिसकर्मी जख्मी

LAKHISARAI : बिहार में सड़क हादसा का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान न जाती हो। इसी क

बिहार : तेज रफ़्तार ट्रक ने पुलिस की गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, दो कैदी व 5 पुलिसकर्मी जख्मी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

LAKHISARAI : बिहार में सड़क हादसा का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजहों से लोगों की जान न जाती हो।  इसी कड़ी में अब एक ताजा ममाला लखीसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां कैदी को लेकर जा रही सारण पुलिस की गाड़ी में ट्रक ने धक्का मार दिया। इस सड़क हादसे में 7 लोग जख्मी हो गए। 


मिली जानकारी के मुताबिक, लखीसराय जैल से कैदी को लेकर जेल जा रहे सारण पुलिस की गाड़ी में ट्रक ने धक्का मार दिया। इस सड़क हादसे में 7 लोग जख्मी हो गए। घायलों में 5 पुलिसकर्मी जबकि दो कैदी शामिल हैं। दोनों कैदी को लेकर सारण पुलिस लखीसराय से जा रही थी तभी अचानक रास्ते में ये लोग हादसे का शिकार हो गए। यह घटना नया बाजार पचना मोड़ बायपास रोड के निकट बुधवार को घटी है। 


बताया जा रहा है कि, शहर के नया बाजार पचना मोड़ बायपास रोड के निकट बुधवार को लखीसराय जेल से दो कैदी को सारण छपरा ले जा रहा कैदी वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। कैदी वाहन में सवार दोनों कैदी, एक एसआई सहित पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।  इन लोगों को इलाज के लिए  सदर अस्पताल लाया गया जहां इमरजेंसी वार्ड में सभी का इलाज चल रहा है। 


जानकारी के अनुसार, बायपास मोड़ से अशोक धाम की ओर ओवरब्रिज पर चढ़ाव के दौरान पीछे से आ रही एक ट्रक ने पुलिस गाड़ी में टक्कर मार दी। इसी समय एक ट्रक जो पुलिस वाहन के आगे खड़ी थी वो भी पीछे की ओर आ गयी और दोनों ट्रकों के बीच में पुलिस गाड़ी की टक्कर हो गयी। जिसमें 7 लोग घायल हो गए। 


इधर, इस घटना में लखीसराय जेल में बंद दो कैदी मुंगेर निवासी दिनेश यादव का पुत्र कुंदन यादव एवं नवल यादव का पुत्र सुजीत कुमार को एसआई प्राणी मोती चंद्रा के नेतृत्व में अन्य चार पुलिसकर्मी जिसमें हवलदार जीतन सिंह, सिपाही आलोक कुमार, ललित विजय कुमार एवं दीपक कुमार शामिल है, लेकर जा रहे थे।  छपरा के लूट के मामले में यह दोनों कैदी 1 महीने से लखीसराय मंडल कारा में कैद थे। सारण पुलिस की टीम इन्हें मंडल कारा लखीसराय से छपरा लेकर जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ।