ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई : लखीसराय और पूर्णिया से हार्डकोर नक्सली अरेस्ट, हथियार और गोली भी बरामद

LAKHISARAI : बिहार में फिर एकबार हार्डकोर नक्सली को पकड़ा गया है। बिहार STF की टीम ने नक्सल प्रभावित जिला लखीसराय के कजरा अंतर्गत श्रीकिशन कोड़ासी गांव में छापेमारी कर यह कार्रवाई क

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई : लखीसराय और पूर्णिया से हार्डकोर नक्सली अरेस्ट, हथियार और गोली भी बरामद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

LAKHISARAI : बिहार में फिर एकबार हार्डकोर नक्सली को पकड़ा गया है। बिहार STF की टीम ने नक्सल प्रभावित जिला लखीसराय के कजरा अंतर्गत श्रीकिशन कोड़ासी गांव में छापेमारी कर यह कार्रवाई की है। एसटीएफ की टीम ने हार्डकोर महिला नक्सली दुखनी को गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि खुद जिला पुलिस कप्तान पंकज कुमार ने की है। 


मिली जानकारी के अनुसार, लखीसराय में एक हार्डकोर नक्सली को गिरफ्तार किया गया। एएसपी अभियानमा के नेतृत्व मे एसटीएफ, एसएसबी और जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्सली दुखनी को गिरफ्तार कर लिया है। नक्सली दुखनी के ऊपर विभिन्न थानों में कई केस दर्ज है। खुद एसपी पंकज कुमार ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि, गिरफ्तार नक्सली दुखनी पर पीरी बाजार और चानन थाना में  कांड दर्ज हैं। 


बताया जा रहा है कि, गिरफ्तार नक्सली दुखनी दुर्दात नक्सली अरविंद यादव उर्फ अरविंद यादव उर्फ अविनाश दा की बेहद करीबी रही है। सूत्रों के अनुसार बिहार पुलिस और एसटीएफ की टीम पिछले कई महीनों से इस हार्डकोर नक्सली की गिरफ़्तारी को लेकर योजना बना रही थी, जिसके बाद आज इसमें सफलता हाथ लगी है। 


आपको बताते चलें कि, पिछले पांच से छह वर्षों में दुखनी अविनाश दा की हर नक्सली गतिविधि का हिस्सा बनी रही। उसकी गिरफ्तारी के बाद अब नक्सली खेमे में हड़कंप मचा है। ऐसा माना जा रहा है कि दुखनी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कई अहम जानकारी उससे निकलवा सकेगी। इसके आलावा एक अन्य मामले में भी STF की टीम ने छापेमारी कर पूर्णिया जिले के कुख्यात और 25 हजार के इनामी अपराधी पवन सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके पास से हथियार और गोली भी बरामद हुआ है।