ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार : नदी में नहाने गई तीन बच्चियों की नदी में डूबने से मौत, इलाके में मची अफरा - तफरी

LAKHISARAI : बिहार के लखीसराय में नदी में नहाने गई तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को लख

बिहार : नदी में नहाने गई तीन बच्चियों की नदी में डूबने से मौत, इलाके में मची अफरा - तफरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

LAKHISARAI : बिहार के लखीसराय में नदी में नहाने गई तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को लखीसराय भेज दिया है।


मिली जानकारी के अनुसार चरण प्रखंड के नक्सल क्षेत्र के मालिया गांव में तीन बच्चियों डुमराही घाट नदी में स्नान करने गई थी इसी दौरान एक बच्ची नदी में डूबने लगी उसके बाद उसको बचाने के लिए दो अन्य बच्चियों ने भी नदी में चलांग लगा दी और गहरे पानी में जाने से तीनों की मौत हो गई।


वही इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतकों में मालिया गांव निवासी बालेश्वर यादव उर्फ़ बालू यादव की 13 वर्षीय पुत्री ज्योति कुमारी, धोबी यादव की 11 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी, हलसी थाना क्षेत्र के खैरमा गांव निवासी प्रभु यादव की 10 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी शामिल है। छोटी अपने मामा दानी यादव के यहां आई थी।


इस घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि बालू माफिया के द्वारा अवैध तरीके से डुमराही बालूरघाट पर हर दिन बालू निकाला जाता रहा जिसके कारण इस नदी में बहुत अधिक गड्ढा हो गया है उसी गड्ढे में डूबने से तीनों की मौत हो गई है।