ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

Indian Railways: : बिहार को मिल गया एक और नया रेलवे स्टेशन, बरौनी से लेकर पटना तक की यात्रा होगी आसान

Indian Railways: बिहार का एक और नया रेलवे स्टेशन अशोकधाम बनकर तैयार हो गया है। यह स्टेशन लखीसराय जिले में है। दानापुर के डीआरएम जयंत कुमार चौधरी ने

Indian Railways
Indian Railways
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Indian Railways: बिहार में रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह काफी अच्छी खबर है। अब बिहार के लोगों का अब पहले से अधिक सुविधा बनने वाली है। इसकी वजह यह है कि अब रेलवे ने एक नए रेलवे स्टेशन शुरू करने की हर तैयारी कर ली गई है। इसके बाद अब अब बेगूसराय और किऊल जाने वाले लोग को भी बड़ी राहत  मिली है। 


बिहार के लखीसराय का अशोकधाम रेलवे स्टेशन बनकर तैयार हो गया है। दानापुर के डीआरएम जयंत कुमार चौधरी ने किऊल-मोकामा रेलखंड स्थित अशोकधाम रेलवे स्टेशन एवं किऊल-झाझा रेलखंड स्थित वंशीपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान डीआरएम ने कहा कि अशोकधाम रेलवे स्टेशन पर जल्दी ही ट्रेनों का ठहराव होगा।


जानकारी के मुताबिक, इस स्टेशन से बेगूसराय से लेकर पटना तक के लोगों की यात्रा सुविधाजनक हो जाएगी। गाड़ी के चलने के बाद से अशोकधाम बिहार में फेमस पर्यटन स्थल बन जाएगा। संबंधित पदाधिकारियों को अशोकधाम रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जल्दी से विस्तार करने का निर्देश दिया। डीआरएम ने अशोकधाम स्टेशन पर निर्माणाधीन प्लेटफार्म एवं फुट ओवर ब्रीज का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारी को अविलंब निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।


इधर, अशोकधाम स्टेशन पर टिकट काउंटर, यात्रियों के बैठने के लिए शेड, पेयजल, शौचालय आदि का निर्माण कराने का निर्देश दिया। ताकि ट्रेनों का ठहराव होने पर यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो। इसके अलावा डीआरएम ने वंशीपुर रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन प्लेटफार्म एवं फुट ओवर ब्रीज का निर्माण कार्य जल्दी पूरा करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को दिया।