ब्रेकिंग
पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’✦बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह ने विधानसभा से मांगा अतिरिक्त समय, 7 दिन में देना था नोटिस का जवाब; जानिए पूरा मामला✦ट्रक की जोरदार टक्कर से पलटी स्कॉर्पियो, पिता-बेटे समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; 3 की हालत गंभीर✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’✦बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह ने विधानसभा से मांगा अतिरिक्त समय, 7 दिन में देना था नोटिस का जवाब; जानिए पूरा मामला✦ट्रक की जोरदार टक्कर से पलटी स्कॉर्पियो, पिता-बेटे समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; 3 की हालत गंभीर

लखीसराय में छात्रा को लेकर फरार हुआ टीचर, परिवारवाले लगा रहे मदद की गुहार

LAKHISARAI: लखीसराय से शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है, जहां टीचर 11वीं की एक छात्रा को लेकर फरार हो गया। घटना बड़हिया प्रखंड के प्रावि काली स्थान आदर्श लक्ष्मीपुर के पंचायत की

लखीसराय में छात्रा को लेकर फरार हुआ टीचर, परिवारवाले लगा रहे मदद की गुहार
First Bihar
2 मिनट

LAKHISARAI: लखीसराय से शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है, जहां टीचर 11वीं की एक छात्रा को लेकर फरार हो गया। घटना बड़हिया प्रखंड के प्रावि काली स्थान आदर्श लक्ष्मीपुर के पंचायत की है। आरोपी शिक्षक स्व. राजेद्र साव का बेटा गौतम भारती है, जो छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले भागा। 




जब छात्रा का पता नहीं चल पाया तो उसके पिता ने थक-हारकर बड़हिया थाने में नामजद केस दर्ज कराया। लेकिन, लड़की अब तक नहीं मिल पाई है। अब छात्रा के परिजनों की चिंता बढ़ गई है। पीड़ित पिता का कहना है कि उसकी बेटी 17 अगस्त से लापता है। उसकी दोस्तों ने जानकारी दी है कि उस दिन वह शिक्षक गौतम भारती के साथ थी। अब परिजनों का आरोप है कि उसने ही अपनी मां इंदु देवी और शिव कुमार जलान के बेटे राहित कुमार की मदद से छात्रा को किडनैप कर लिया है। 




छात्रा के पिता ने बताया है कि शिक्षक शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। वह छात्रा को पढ़ाता था। पीड़ित पिता ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, लखीसराय को भी आवेदन दिया है। इस मामले पर बड़हिया के थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया है कि फिलहाल शिक्षक फरार है, जिसकी खोजबीन जारी है। उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

टैग्स