ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

लड़की ने शादी से इनकार किया तो प्रेमी ने वायरल कर दिया अश्लील वीडियो, गिरफ्तार

GAYA : बिहार के गया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी ने प्रेमिका का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। वजह बस इतनी थी कि लड़की ने शादी से मना कर दिया था। पुलि

लड़की ने शादी से इनकार किया तो प्रेमी ने वायरल कर दिया अश्लील वीडियो, गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

GAYA : बिहार के गया जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी ने प्रेमिका का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। वजह बस इतनी थी कि लड़की ने शादी से मना कर दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जब लड़की ने शादी से इनकार किया तो लड़का उसे ब्लैकमेल करने लग गया। इतना ही उसने युवती से ढाई लाख रूपये की ठगी भी की। तंग आकर वह महिला थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 




आरोपी वजीरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला गोरेलाल उर्फ सुशांत कुमार है। महिला थाना की थाना अध्यक्ष रवि रंजना ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बेलागंंज थाना के एक गांव की एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई थी। आवेदन में बताया था कि वजीरगंज के बैरिया गांव का रहने वाला गोरेलाल उर्फ सुशांत कुमार उर्फ गौतम कुमार द्वारा अगस्त 2022 से ब्लैकमेल कर रहा था। अश्लील वीडियो वायरल करने की बात कहकर लड़की को लगातार परेशान किया जा रहा था। 




पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि लड़का उसे बार-बार कह रहा था कि अगर मुझे इतने पैसे नहीं मिले तो तुम्हारा वीडियो वायरल हो जाएगा। लड़की इतनी सहम गए थी कि उसने आरोपी को ढाई लाख रुपये दे दिए। लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आगे की कार्रवाई जारी है। 

टैग्स