ब्रेकिंग
मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 31 एजेंडों पर लगी मुहर; सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा✦संजय झा से मिले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, आधे घंटे तक हुई बातचीत; सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज✦निगरानी अधिकारी बनकर इंजीनियरों से करता था वसूली, 20 साल का युवक गिरफ्तार, EOU ने किया बड़ा खुलासा✦मधेपुरा में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ऑटो और दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत 14 घायल✦खेसारी लाल को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, समस्तीपुर-पटना मुख्य सड़क पर 3 घंटे तक लगा रहा जाम, एंबुलेंस भी फंसी✦बिहार कैबिनेट की बैठक खत्म, 31 एजेंडों पर लगी मुहर; सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा✦संजय झा से मिले स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, आधे घंटे तक हुई बातचीत; सरकार में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की अटकलें तेज✦निगरानी अधिकारी बनकर इंजीनियरों से करता था वसूली, 20 साल का युवक गिरफ्तार, EOU ने किया बड़ा खुलासा

बिहार: युवती से जॉब दिलाने के नाम पर ठगे पैसे, फिर अगवा कर सड़क किनारे फेंक दी लाश, इलाके में मचा हड़कंप

BHABUA: बिहार में भभुआ में सड़क किनारे युवती की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है बदमाश ने पहले उसे जॉब दिलाने के नाम पर फंसाकर 10 हजार ठग लिया. उसके बाद उसे अ

बिहार: युवती से जॉब दिलाने के नाम पर ठगे पैसे, फिर अगवा कर सड़क किनारे फेंक दी लाश, इलाके में मचा हड़कंप
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

BHABUA: बिहार में भभुआ में सड़क किनारे युवती की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है बदमाश ने पहले उसे जॉब दिलाने के नाम पर फंसाकर 10 हजार ठग लिया. उसके बाद उसे अगवा कर उसकी जान ले ली. अब लड़की की लाश सड़क किनारे मिली है. 


यह घटना जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र के पानापुर गांव की स्नातक पास छात्रा की हत्या कर बदमाशों ने उसके शव को सोनहन थाना क्षेत्र के पियां बलुआ बधार स्थित सड़क के चाट में फेंक दिया. शनिवार को इस घटना की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुँच शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भिजवाया.


वही शव बरामदगी के बाद युवती की शिनाख्त नहीं हुई थी लेकिन सोशल मीडिया पर उसकी फोटो पोस्ट करने के बाद सदर हॉस्पिटल में उसके परिजन पहुंच गए. 25 साल की मृतका रूबी कुमारी पानापुर के सुरेंद्र प्रजापति की बेटी थी. बेटी की हत्या को लेकर मृतका के पिता ने का आरोपी कुदरा थाना क्षेत्र के देवकली निवासी उमेश तिवारी पर लगाया है. उसने बताया कि उसकी बेटी शुक्रवार की दोपहर गांव के मजार पर पूजा करने गई थी. उमेश ने अपहरण कर उसकी हत्या कर दी.