ब्रेकिंग
TMC में बड़ा सियासी भूचाल, बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया,अभिषेक बनर्जी को किया सस्पेंडतेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार'आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखसहरसा में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशनTMC में बड़ा सियासी भूचाल, बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया,अभिषेक बनर्जी को किया सस्पेंडतेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, कहा- 'सम्राट चौधरी से नहीं संभल रहा बिहार'आरा के नवादा थाना परिसर में लगी आग, मालखाना में रखा सामान जलकर राखसहरसा में ठेले पर गर्भवती को अस्पताल ले जाने का VIDEO वायरल, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवालDDC कार्यालय के चपरासी का बेटा बना श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, मनीष ने पूर्वी चंपारण जिले का नाम किया रोशन

कुत्तों के चक्कर में मालकिन की गई जान, 3 मंजिला मकान के छत पर घुमाने के दौरान रेलिंग से गिरी महिला

PURNEA: अपने दो पालतू कुत्तों को टहलाने के लिए महिला तीन मंजिले मकान के छत पर गई थी। इसी दौरान वो रेलिंग से नीचे गिर गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटनास्थल पर इलाके के लोग उमड़े

कुत्तों के चक्कर में मालकिन की गई जान, 3 मंजिला मकान के छत पर घुमाने के दौरान रेलिंग से गिरी महिला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PURNEA: अपने दो पालतू कुत्तों को टहलाने के लिए महिला तीन मंजिले मकान के छत पर गई थी। इसी दौरान वो रेलिंग से नीचे गिर गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटनास्थल पर इलाके के लोग उमड़े जिसके बाद मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी और मृतका के पति को भी इस घटना की जानकारी दी गयी। घटना पूर्णिया के सहायक थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर का है। 


बताया जाता है कि महिला सरोज चौधरी यहां एक साल से किराये के मकान में रहती थी। जबकि उनके पति अपने घर मोतिहारी में रहते हैं। मृतका के दो बच्चे हैं। दोनों बेटा-बेटी दिल्ली में रहकर पढ़ाई करते हैं। पूर्णिया में सरोज चौधरी अपने पालतू दो कुत्तों के साथ रहती थी। दोनों की खुब सेवा करती थी। रोजाना सुबह और शाम वो अपने कुत्तों को घुमाने के लिए निकलती थी। लेकिन इस बार वो दोनों कुत्तों को घुमाने के लिए छत पर चली गई जहां इसी दौरान रेलिंग से गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना की सूचना मिलते ही पति रमेश चौधरी भी मोतिहारी से पूर्णिया के लिए निकल गये। जब पूरा परिवार अस्पताल पहुंचा तब पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंपा गया। जिसके बाद अंतिम संस्कार की तैयारी में परिजन जुट गये। 


मृतका के पति रमेश चौधरी ने बताया कि वे अपनी मां के साथ मोतिहारी में रहते हैं जबकि पत्नी यहां पूर्णिया में किराये के मकान में रहती थी। जबकि पत्नी का मायके कटिहार के गेडाबाड़ी में हैं उनके पिता बहुत बड़े जमींदार हैं। इन जमीनों पर भाई ने कब्जा कर रखा है। जिसे लेकर पत्नी का अपने भाईयों के साथ विवाद चल रहा था। 


सरोज चौधरी चाहती थी कि मायके की जमीन का कुछ हिस्सा उसे भी मिले लेकिन उसका भाई जमीन देने के पक्ष में नहीं था। पति रमेश ने बताया कि पत्नी सरोज की मौत की खबर से हमलोग काफी सदमें में हैं। पत्नी न्याय की लड़ाई लड़ते लड़ते आज हम सबकों छोड़कर चली गयी है। यह बहुत ही दुखद घटना हैं।  

टैग्स
रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता