ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में करण के प्यार में पत्नी ने रच डाली पति की हत्या की साजिश! किराए के शूटर से इरफान का मर्डर, 48 घंटे में खुला राज✦Bihar Police Viral Audio: जमीन विवाद सुलझाने के लिए दरोगा ने मांगे 20 हजार! महिला से बोले- 'एक रात आओ...', मोतिहारी में मचा हड़कंप✦Supaul Road Accident: घने कोहरे में NH-327E पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 504 गैस सिलेंडर लदे ट्रक का ड्राइवर गंभीर, हायर सेंटर रेफर✦Amit Shah Bihar Visit : PM मोदी के बाद बिहार आएंगे अमित शाह, 11 दिसंबर को चीनी मिल का करेंगे शिलान्यास; गन्ना किसानों के लिए बड़ा ऐलान!✦Bihar News : बिहार के गन्ना किसानों की बदलने वाली है किस्मत! सम्राट चौधरी ने रवाना किया गन्ना विकास रथ-2026, गांव-गांव पहुंचेगी आधुनिक खेती की जानकारी✦Bihar News : पटना में करण के प्यार में पत्नी ने रच डाली पति की हत्या की साजिश! किराए के शूटर से इरफान का मर्डर, 48 घंटे में खुला राज✦Bihar Police Viral Audio: जमीन विवाद सुलझाने के लिए दरोगा ने मांगे 20 हजार! महिला से बोले- 'एक रात आओ...', मोतिहारी में मचा हड़कंप✦Supaul Road Accident: घने कोहरे में NH-327E पर दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, 504 गैस सिलेंडर लदे ट्रक का ड्राइवर गंभीर, हायर सेंटर रेफर✦Amit Shah Bihar Visit : PM मोदी के बाद बिहार आएंगे अमित शाह, 11 दिसंबर को चीनी मिल का करेंगे शिलान्यास; गन्ना किसानों के लिए बड़ा ऐलान!✦Bihar News : बिहार के गन्ना किसानों की बदलने वाली है किस्मत! सम्राट चौधरी ने रवाना किया गन्ना विकास रथ-2026, गांव-गांव पहुंचेगी आधुनिक खेती की जानकारी

कृषि कानूनों की वापसी पर संसद की मुहर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को RLJP ने दी बधाई

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर संसद की मुहर लग गयी। विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच वापसी का बिल लोकसभा औ

कृषि कानूनों की वापसी पर संसद की मुहर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को RLJP ने दी बधाई
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐलान के बाद शीतकालीन सत्र के पहले दिन ही तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर संसद की मुहर लग गयी। विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच वापसी का बिल लोकसभा और राज्यसभा में पास हो गया। राष्ट्रपति के मंजूरी मिलते ही अब तीनों कानून रद्द हो जाएंगे। कृषि कानून बिल संसद के दोनों सदन से वापस होने पर रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो कहते हैं वह कर के दिखाते हैं।


रालोजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथनी और करनी में पूरी तरह से एकरूपता है। आज संसद  के दोनों सदनों से बिल पास करा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने यह बता दिया कि एनडीए सरकार पूरी तरह से देश के अन्नदाताओं के साथ हैं।


राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा से किसानों की उन्नति ,किसानों की प्रगति और उनके खुशहाली के लिए तत्पर हैं। तीनों कृषि कानून पूरी तरह से किसानों के हित के लिए बनाया गया था परंतु कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों ने उसे राजनीतिक रंग देकर देश में किसानों को गुमराह किया।


प्रधानमंत्री और एनडीए सरकार की प्राथमिकता है किसानों की आय दुगनी हो, उनको फसल का पूरी तरह से वाजिब दाम मिल सके, बिचौलियों का खेल खत्म हो। किसानों के घर में खुशहाली आए ,किसानों के चेहरे पर पर खुशी दिखे एनडीए सरकार इसके लिए संकल्पित है ।


आज जिस तरह प्रधानमंत्री जी ने किसानों के प्रति बड़ा दिल दिखाकर  विनम्रता भाव से शीतकालीन सत्र के शुरुआत में ही दोनों सदन से किसान बिल को वापस कराया इसके लिए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पीएम मोदी के प्रति आभार व्यक्त करती है। बिल वापस होने से कांग्रेस और विपक्षी दलों का चुनावी रोजगार आज पूरी तरह से खत्म हो गया।।  

टैग्स