ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

कोसी नदी में पलटी नाव, एक दर्जन लोगों में से 10 ने तैरकर बचाई अपनी जान

SUPAUL: इस वक्त की बड़ी खबर सुपौल से आ रही है जहां अचानक एक नाव कोसी नदी में पलट गयी। घटना मरौना प्रखंड के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोघररिया पंचायत के घोघररिया घाट की है। नाव पर 12

कोसी नदी में पलटी नाव, एक दर्जन लोगों में से 10 ने तैरकर बचाई अपनी जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: इस वक्त की बड़ी खबर सुपौल से आ रही है जहां अचानक एक नाव कोसी नदी में पलट गयी। घटना मरौना प्रखंड के नदी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोघररिया पंचायत के घोघररिया घाट की है। नाव पर 12 लोग सवार थे। इनमें से 10 लोगों ने तैरकर अपनी जान बचायी। जबकि दो लड़की लापता हो गयी है जिसकी खोजबीन की जा रही है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव पर सवार सभी लोग कोसी नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान देर शाम 7:30 बजे हादसा हो गया। लोगों ने बताया कि जैसे ही घाट पर नाव पहुंचने वाली थी। अचानक बीच कोसी नदी की मुख्यधारा में नाव में पानी भर गया और नाव डूब गई। इसमें घोघररिया पंचायत के वार्ड नंबर-7 निवासी अमरेंद्र यादव की 14 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी एवं वार्ड नंबर-15 खुखनाहा निवासी भागवत राय की 16 वर्षीय पुत्री माला कुमारी नदी में बह गई है।


लोगों ने बताया कि नाव छोटी थी और उस पर 12 लोग सवार थे। बाकी लोग तैरकर बाहर निकल गए। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना अंचलाधिकारी समेत थाना को दी। घटना की जानकारी मिलते ही आस-पास के लोग भी घाट पर पहुंच गये। ग्रामीण भी लापता दोनों  लड़कियों की खोजबीन में जुट गए हैं। फिलहाल प्रशासन के अधिकारी या NDRF की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची है। स्थानीय चौकीदार सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे हैं। पुलिस टीम द्वारा गोताखोर और NDRF को सूचना दी गई है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता