ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कोसी-गंडक समेत कई नदियों में उफान, 11 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश

DESK: बिहार में मानसून सक्रिय है. मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को भी बिहार के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. जून भर लोग जहां गर्मी की मार झेल रहे थे, वहीं मानसून आते ही

कोसी-गंडक समेत कई नदियों में उफान, 11 जिलों में आज होगी झमाझम बारिश
First Bihar
2 मिनट

DESK: बिहार में मानसून सक्रिय है. मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को भी बिहार के 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है. जून भर लोग जहां गर्मी की मार झेल रहे थे, वहीं मानसून आते ही लोगो ने राहत की सांस ली है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि लगातार 3 दिनों के बारिश के बाद भी 5 जुलाई तक अलग अलग जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है.


मौसम विभाग ने 11 जिलों के लिस्ट जारी किये हैं, जहां भारी बारिश की संभावना है। इसमें बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पश्चिम चंपारण, सिवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज शामिल है. 27 जिलो में भी बारिश की संभावना है.


विभाग ने बारिश के साथ वज्रपात की भी संभावना जताई है. मौसम विभाग ने लोगों से बिना काम घर से बाहर न निकलने की अपील की है. रिपोट के मुताबिक बीते 3 दिनों में 26 लोगों की जान गयी है. वहीं बारिश की बात करें तो उत्तर बिहार में 40 mm और दक्षिण बिहार में 30 mm बारिश हो चुकी है.वही कोसी नदी और अररिया के परमान नदी का पानी खतरे के निशान से 118 सेंटीमीटर ऊपर बताया जा रहा है.


अन्य जिलों की बात करें तो गोपालगंज के डुमरिया घाट स्थित गंडक में पानी का स्तर खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर ऊपर है. महानादा खतरे के निशान से 90 सेंटीमीटर ऊपर है.पूर्णिया 87 सेंटीमीटर और कटिहार 104 सेंटीमीटर ऊपर है.बागमती 85 सेंटीमीटर वहीं बेनीबाद में 70 सेंटीमीटर ऊपर है. बता दे की कमला बलान नदी भी खतरे के निशान से 75 सेंटीमीटर ऊपर है.


टैग्स