ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

कोरोना वायरस को लेकर बिहार में भी अलर्ट, बौद्ध सर्किट पर है नजर

PATNA : कोरोना वायरस को लेकर बिहार में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग इस मामले में पहले ही एडवाइजरी जारी कर चुका है। सभी जिलों के डीएम को कोरोना वायरस के नजरिए

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस को लेकर बिहार में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग इस मामले में पहले ही एडवाइजरी जारी कर चुका है। सभी जिलों के डीएम को कोरोना वायरस के नजरिए से अलर्ट पर रहने को कहा गया है। नेपाल से सटे सीमा पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। 


हालांकि राज्य में अब तक कोरोना वायरस का कोई भी मामला सामने नहीं आया है बावजूद इसके चीन और नेपाल सहित अन्य पड़ोसी देशों से आने वाले पर्यटकों को लेकर स्वास्थ्य विभाग सचेत है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की नजर बौद्ध सर्किट पर बनी हुई है। आपको बता दें कि बोधगया सहित अन्य जगहों पर बौद्ध सर्किट के तहत आने वाले टूरिस्ट चीन, जापान और अन्य देशों से आते हैं। 


कोरोना वायरस को लेकर बिहार के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने शनिवार को ही एक हाई लेवल मीटिंग की थी। इस बैठक में कोरोना वायरस को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से जारी किए गए गाइडलाइंस पर चर्चा हुई थी। स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा बैठक के बाद ही सभी जिलों को एडवाइजरी भेज दी थी और स्वास्थ्य संस्थानों को इसके लिए अलर्ट पर रहने को कहा गया है।