ब्रेकिंग
सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहमुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला गोपालगंज दौरा, मां थावे भवानी की पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन का किया निरीक्षणसम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहमुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला गोपालगंज दौरा, मां थावे भवानी की पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन का किया निरीक्षण

क़हर बरपा रहा है कोरोना वायरस, बिहार में मिले 3 संदिग्ध मरीज

PATNA: चीन से आया कोरोना वायरस क़हर बरपा रहा है. ये खतरनाक वायरस दुनिया के 10 से ज्यादा देशों में फैल चुका है. चीन में अब तक इस वायरस की चपेट में आकर 106 लोगों की मौत हो चुकी

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: चीन से आया कोरोना वायरस क़हर बरपा रहा है. ये खतरनाक वायरस दुनिया के 10 से ज्यादा देशों में फैल चुका है. चीन में अब तक इस वायरस की चपेट में आकर 106 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं अब भारत में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है. बिहार में भी कोरोना वायरस के 3 संदिग्ध मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है.


कोरोना वायरस के संदिग्ध 3 मरीज बिहार में मिलने से हड़कंप मच गया है. इनमें से 22 जनवरी को चीन से छपरा लौटी मेडिकल की एक छात्रा है. कोरोना वायरस से पीड़ित होने के शक में छात्रा को पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. वहीं ख़बरों के मुताबिक विदेश मंत्रालय ने राज्य सरकार को कोरोना वायरस से पीड़ित तीन और संदिग्ध मरीजों के बारे में सूचना दी है.


कोरोना वायरस से संदिग्ध दो लोग सीतामढ़ी और एक मुजफ्फरपुर के हैं. स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक सीतामढ़ी के रहने वाला संदिग्ध मरीज फिलहाल पटना के दानापुर में रह रहा है. इस मरीज को हर रोज स्वास्थ्य की रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है. वहीं सीतामढ़ी निवासी एक और मरीज चीन में ही है जिसके कोरोना वायरस से ग्रसित होने का शक है. इसके अलावा चीन से लौटने वाले एक मुजफ्फरपुर निवासी के भी इससे ग्रसित होने का शक है. चीन से लौटने के बाद मरीज दिल्ली में रूका है जहां उसका इलाज चल रहा है.  




टैग्स