ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

कोरोना के कारण दो बहनों की हुई ऑनलाइन शादी, लॉकडाउन ने बारात आने पर लगाई पाबंदी

BEGUSARAI: कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के बाद भी शादियों सिलसिला जारी है. इन शादियों ने कोरोना और लॉकडाउन को भी मात देने के लिए ठान लिया है. यही कारण है कि बिहार में लॉकडाउन के

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BEGUSARAI: कोरोना के कारण हुए लॉकडाउन के बाद भी शादियों सिलसिला जारी है. इन शादियों ने कोरोना और लॉकडाउन को भी मात देने के लिए ठान लिया है. यही कारण है कि बिहार में लॉकडाउन के बीच कई लड़कियों की ऑनलाइन शादी हो रही है. बेगूसराय में तो एक ही दिन दो बहनों की एक साथ ऑनलाइन शादी हुई. 


दो सगी बहनों की हुई शादी

बेगूसराय जिला के बलिया अनुमंडल के छोटी बलिया (लखमिनियां) में बुधवार को हुई दो सगी बहनों का ऑनलाइन निकाह होना चर्चा का विषय बन गया है. मिली जानकारी के अनुसार छोटी बलिया-लखमिनियां निवासी मो. वली अहमद कुरेशी उर्फ छोटे की दो पुत्री नगमा परवीन एवं राहत परवीन की शादी पिछले महीने ही आज 25 मार्च को तय हो गई थी और इसी को लेकर आज बारात को आना था. लेकिन, कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन हो जाने के बाद लड़का एवं लड़की पक्ष द्वारा निर्णय लिया गया कि निकाह तो होगी, लेकिन बारात नहीं लेकर आए. इसी दौरान कई जगह ऑनलाइन शादी और निकाह कुबूल करने की जानकारी पाकर इन लोगों ने भी अपने-अपने घरों में रहकर ऑनलाइन निकाह करने का निर्णय लिया गया.


चर्चा में है यह शादी

 इसके बाद आज मो. वली अहमद कुरैशी उर्फ छोटे के एक पुत्री  नगमा परवीन का निकाह नालंदा के उगवान जीतनपुरा निवासी मोहम्मद मंजूर कुरैशी के बेटे मो. शमशाद तथा दूसरे बेटी राहत परवीन का निकाह गया के जगदीशपुर अबगिला निवासी मो. कलीम कुरैशी के बेटे मो. शाहनवाज आलम के साथ ऑनलाइन कुबूल कराया गया. इधर, दो सगी बहनों का ऑनलाइन निकाह चर्चा का विषय बना हुआ है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता